शिमोगा (एजेंसी/वार्ता): कर्नाटक के शिमोगा जिले में गुरुवार सुबह एक स्कूल बस के पलट जाने से 20 से अधिक छात्र घायल हो गए। पुलिस के अनुसार यह घटना जिले में सागर तालुक में वक्कोडी में तुमारी पुल के पास उस समय हुई जब यात्रा पर आई स्कूली छात्रों की बस के चालक ने मोड़ पर बस पर से अपना नियंत्रण खो दिया और बस पलट गई।
दुर्घटना में बीस छात्र घायल हो गए , जिनमें से दस छात्रों को गंभीर चोटें आई है। बस में करीब 50 से ज्यादा छात्र और अध्यापक सवार थे। घायलों को एंबुलेंस से सागर तालुक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मैसूर जिले के हुनसुर तालुक के धर्मपुरा सरकारी स्कूल के छात्र घूमने के लिए यहां आए थे | सागर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
-एजेंसी/वार्ता
यह भी पढ़े: भूंगरा गैस सिलेंडर विस्फोट हादसे में मरने वालों की संख्या अठाईस पहुंची, धरना शुरू
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News