Holi Health Tips: इन उपायों से त्योहारों पर भी रख सकते है अपना वजन संतुलित

त्योहारों में एक्स्ट्रा कैलोरीज लेकर आप अपना वजन बढ़ा ही लेते है पर घबराएं नहीं इन त्योहारों के बाद आप इन उपायों से अपन वजन संतुलित कर सकते है| आइए जानते है कुछ उपाय –

1. त्यौहार के दिन को छोड़कर आप सामान्य दिनों में अपने आहार पर विशेष ध्यान दें| उन चीज़ो का अधिक सेवन करें जिनमे बहुत अधिक फैट व ज्यादा कैलोरीज न हो|

2. फ्रूट व हरी सब्जियों पर अधिक निर्भर रहे| सूप, सलाद, जूस का अधिक से अधिक सेवन करें| यह आहार आपको एनर्जी देंगे| साथ ही आपके शरीर को डेटॉक्स भी करेंगे|

3. खाना बहुत कम घी तेल में पकाएं| अधिक घी, तेल का प्रयोग न करें| ज्यादा मिर्च मसाले के सेवन से बचें|

4. सुबह का ब्रेकफास्ट अवश्य भर पेट कर लें लेकिन रात्रि का भोजन बिलकुल हल्का लें| जहां तक हो सके रात का खाना जल्दी खा लें|

5. एन्टीऑक्सिडन्ट तत्वों से भरपूर ग्रीन टी का सेवन दिन में 2 बार अवश्य करें| यह आपको टेंशन से दूर रखने के साथ ही आपको चुस्त दुरुस्त भी बनाए रखेगी|

6. मीठी चीज़ो का सेवन अधिक न करें| फैट वाली चीज़ो से भी दूरी कर के रखें|

आप सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं।