“अखरोट” एक ऐसा ड्राई फ्रूट है, जिसे लोग कई अलग-अलग तरीकों से अपनी डाइट में शामिल करते हैं। कुछ लोग इसे सुबह के नाश्ते में खाते हैं, तो कुछ इसे तेल के रूप में इस्तेमाल करते हैं। जबकि कुछ लोग इसको बिना किसी विशेष तरीके से खाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अखरोट को खाने का सही तरीका और समय जानना क्यों जरूरी है?
अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड, एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर, विटामिन ई और मैग्नीशियम जैसे कई पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। लेकिन यह तभी पूरी तरह से फायदेमंद साबित होता है जब इसे सही तरीके से खाया जाए, और इसके लिए भिगोकर खाना सबसे अच्छा तरीका है। आइए जानते हैं, आखिर क्यों अखरोट को भिगोकर खाना जरूरी है और इसके फायदे क्या हैं।
अखरोट के फायदे
दिमाग की सेहत के लिए फायदेमंद
अखरोट दिमागी सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, जो मस्तिष्क की कार्यक्षमता को बढ़ाता है।
कैंसर से बचाव में मददगार
अखरोट में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट कैंसर से बचाव करने में मदद करते हैं।
पाचन के लिए अच्छा
अखरोट पाचन प्रक्रिया को बेहतर बनाता है और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है।
ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है
अखरोट का सेवन हाई बीपी को नियंत्रित करने में मदद करता है।
वजन को नियंत्रित रखता है
यह शरीर के वजन को सही बनाए रखने में सहायक होता है।
शुक्राणु की जीवन शक्ति बढ़ाता है
अखरोट के सेवन से शुक्राणुओं की संख्या और जीवन शक्ति में सुधार होता है।
अखरोट खाने से कौन सी बीमारियाँ दूर होती हैं?
अखरोट में फाइबर और ओमेगा-3 फैटी एसिड जैसे तत्व होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं। इसके अलावा, यह आंखों की रोशनी को सुधारने में भी सहायक होता है। डिप्रेशन, हाई बीपी और डायबिटीज जैसी बीमारियों का खतरा भी इससे कम हो सकता है।
क्यों भिगोकर खाना चाहिए अखरोट?
दिल की सेहत के लिए
अखरोट को भिगोकर खाने से दिल की सेहत पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसमें मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसैचुरेटेड फैट्स होते हैं, जो दिल के लिए फायदेमंद होते हैं।
एलर्जी से बचाव
अखरोट को भिगोकर खाने से एलर्जी से बचने में मदद मिलती है, क्योंकि यह पचने में आसान हो जाता है।
पाचन के लिए फायदेमंद
अखरोट पाचन तंत्र को सुधारता है, जिससे कब्ज जैसी समस्याएं दूर होती हैं।
कड़वाहट को कम करता है
अखरोट का स्वाद कड़वा होता है, लेकिन भिगोकर खाने से इसका कड़ापन कम हो जाता है।
शरीर को भरपूर पोषण मिलता है
भिगोकर अखरोट खाने से इसमें मौजूद एंजाइम अवरोधक और फाइटिक एसिड कम हो जाते हैं, जिससे शरीर को भरपूर पोषण मिलता है।
अखरोट खाने का सही समय क्या है?
अखरोट का सेवन सुबह के समय सबसे प्रभावी होता है। आपको रात को ही अखरोट को भिगोकर रखना चाहिए और फिर सुबह खाली पेट इसका सेवन करना चाहिए।
यह भी पढ़ें:
ईद पर टूटा शाहरुख खान का दिल, केकेआर की हार से सुहाना भी हुईं मायूस