आजकल गठिया की बीमारी एक आम समस्या बन गई है। यह रोग आमतौर पर बुजुर्गों में पाया जाता है, लेकिन अब युवाओं में भी यह समस्या बढ़ती जा रही है। गठिया शरीर के जोड़ों में सूजन, दर्द और अकड़न का कारण बनता है, जिससे चलना-फिरना मुश्किल हो जाता है और पूरी लाइफस्टाइल प्रभावित हो जाती है। हालांकि, इस बीमारी से राहत पाने के लिए आप कुछ घरेलू उपायों को अपना सकते हैं। हम आपको बता रहे हैं डॉक्टर उपासना का एक बेहतरीन नुस्खा, जो गठिया के इलाज में मदद कर सकता है।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
गठिया एक दर्दनाक और असहनीय बीमारी है। दिल्ली की स्लम एरिया में रहने वाली डॉक्टर उपासना, जो घरेलू उपायों को लोगों के साथ शेयर करती हैं, बताती हैं कि बथुए के पत्ते गठिया के इलाज के लिए बेहद फायदेमंद हो सकते हैं।
बथुआ – एक प्राकृतिक उपाय
सर्दियों में मिलने वाला बथुआ का साग अर्थराइटिस के मरीजों के लिए एक वरदान है। अगर इस मौसम में गठिया के मरीज रोजाना बथुए के पत्तों का जूस पीते हैं, तो उन्हें काफी राहत मिल सकती है। बथुआ विटामिन-ए, सी, ई, आयरन, कैल्शियम और फाइबर से भरपूर होता है। इसके सेवन से मांसपेशियों को मजबूती मिलती है और शरीर में सूजन और दर्द की समस्या भी कम हो जाती है।
गठिया के अन्य घरेलू उपाय:
आलू का सेवन कम करें – गठिया के मरीजों को आलू कम से कम खाना चाहिए।
मटर से परहेज करें – गठिया के मरीजों को मटर नहीं खानी चाहिए।
बथुआ को दही के साथ न खाएं – बथुआ का सेवन दही के साथ नहीं करना चाहिए।
सरसों का साग अकेले न खाएं – सरसों का साग हमेशा किसी और साग के साथ मिलाकर खाएं।
हल्दी, अदरक, निरगुंडी और गिलोय का सेवन करें – ये सभी पदार्थ गठिया के इलाज में फायदेमंद होते हैं।
यह भी पढ़ें:
भारतीय टीम का स्क्वॉड जारी: बुमराह की जगह मिलेगा यह युवा तेज गेंदबाज
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News