सनी देओल बॉलीवुड के जाने-माने कलाकार हैं, जिनकी फैन फॉलोइंग लोगों के बीच भी काफी तगड़ी है. सनी देओल ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक शानदार फिल्मों में अभिनय किया है. सनी देओल अपने काम के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में रहे. एक समय में एक्टर का नाम बॉलीवुड की कई हसीनाओं के साथ जुड़ा. सनी देओल का नाम अमृता सिंह के अलावा डिंपल कपाड़िया से भी जोड़ा गया. अमृता सिंह और सनी देओल साथ में फिल्म ‘बेताब’ में नजर आए थे.
डिंपल-सनी शेयर करते हैं स्पेशल बॉन्ड
कहते हैं कि तब अमृता सिंह इस बात से अनजान थीं कि सनी देओल पहले से शादीशुदा हैं. जब उन्हें ये बात पता चली तो उन्होंने एक्टर से दूरी बना ली. इसके बाद सनी देओल डिंपल कपाड़िया के करीब आए. दोनों का लव अफेयर बी-टाउन में चर्चा का विषय बन गया. सनी देओल और डिंपल कपाड़िया आज भी एक स्पेशल बॉन्ड शेयर करते हैं. दोनों ने साथ में ‘नरसिम्हा’, ‘गुनाह’, ‘अर्जुन’, ‘मंजिल-मंजिल’ और ‘आग का गोला’ जैसी फिल्मों में काम किया है. इन फिल्मों में दोनों की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया.
पत्नी ने सनी देओल को दी वार्निंग
डिंपल कपाड़िया और सनी देओल के अफेयर की खबर इंडस्ट्री में आग की तरह फैल गई थीं. हालांकि ये दोनों पहले से ही शादीशुदा थे और परिवार ना टूटे इस खातिर इन्होंने एक-दूसरे से शादी नहीं की. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो डिंपल की दोनों बेटियां ट्विंकल और रिंकी खन्ना सनी देओल को ‘छोटे पापा’ कहकर बुलाती थीं.
हालांकि, सनी देओल की पत्नी पूजा ने उन्हें साफ हिदायत दी कि अगर उनकी करीबी डिंपल से और बढ़ती है तो वे अपने बच्चों को लेकर उनसे कहीं दूर चली जाएंगी.
यह भी पढे –
वजन घटाने में मददगार है करी पत्ता जूस, बालों को भी बनाता है हेल्दी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News