बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘पठान’ को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. शाहरुख के साथ इस फिल्म में जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. शाहरुख खान अपनी एक्टिंग के अलावा अपनी हाजिर जवाबी के लिए भी मशहूर हैं. ऐसा ही एक शाहरुख की हाजिर जवाबी वाला वीडियो सोशल मीडिया पर इस समय खूब वायरल हो रहा है.
शाहरुख ने बंद की बिग बी की बोलती
ये वीडियो उस दौरान का है जब करण जोहर के शो ‘कॉफ़ी विद करण’ में शाहरुख और अमिताभ एक साथ पहुंचे थे. करण ने अमिताभ बच्चन से पूछा था, “वो एक चीज क्या है जो आपके पास है लेकिन शाहरुख के पास नहीं है?”. जिस पर अमिताभ ने जवाब देते हुए कहा था- मेरी हाइट. इसके बाद करण शाहरुख से पूछते हैं कि उनके पास एक ऐसी क्या चीज है जो अमिताभ के पास नहीं है.
बेहद करीब हैं शाहरुख-अमिताभ
बता दें, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो साल 2005 का है. शाहरुख करण के शो में अपनी फिल्म ‘मैं हूं ना’ को प्रमोट करने पहुंचे थे. वहीं अमिताभ ने अपनी फिल्म ‘ब्लैक’ के प्रमोशन के लिए करण जोहर के शो में शिरकत की थी. गौरतलब है कि शाहरुख और अमिताभ एक-दूसरे के बेहद क्लोज हैं.
दोनों के परिवार के बीच भी अच्छी बॉन्डिंग है. शाहरुख अमिताभ की बहुत रिस्पेक्ट करते हैं. वे उनके साथ वीर जारा, कभी खुशी कभी गम और मोहब्बतें जैसी सुपरहिट फिल्मों में स्क्रीन शेयर कर चुके हैं.
यह भी पढे –
वजन घटाने में मददगार है करी पत्ता जूस, बालों को भी बनाता है हेल्दी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News