उपराष्ट्रपति ने उर्वरक क्षेत्र में आत्मनिर्भरता से जुड़ी केन्द्रीय मंत्री मांडविया की पुस्तक का किया विमोचन

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने केन्द्रीय मंत्री मनसुख मांडविया की पुस्तक ‘उर्वरक आत्मनिर्भरता की राह’ के हिन्दी और अंग्रेजी संस्करण का आज विमोचन किया। यह पुस्तक उर्वरकों के क्षेत्र में भारत की बढ़ती आत्मनिर्भरता का रोचक विवरण उपलब्ध कराती है।

उपराष्ट्रपति कार्यालय ने एक्स पर इसकी जानकारी दी। इसमें कहा गया कि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया की पुस्तक ‘उर्वरक आत्मनिर्भरता की राह’ और ‘फर्टिलिसिंग द फ्यूचर- भारत मार्च टूवार्ड फर्टिलाइजर सेल्फ सुफीशियंसी’ का विमोचन किया।

पुस्तक अमेजन पर उपलब्ध है। केन्द्रीय मंत्री ने इसका लिंक साझा करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में उर्वरक क्षेत्र में भारत आत्मनिर्भरता की ओर है। इसके विवरण में बताया गया है कि भारत दुनिया का पहला ऐसा देश बना, जिसने क्रांतिकारी नैनो यूरिया का वाणिज्यिक उत्पादन शुरू करने में सफलता हासिल की। इसी तरह से नैनो डीएपी विकसित करने में भी भारत ने इतिहास बनाया। पिछले कुछ सालों में दुनिया के कई देशों ने उर्वरक संकट की समस्या को झेला लेकिन प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने इन संकटों का असर अपने देश के किसान और किसानी पर नहीं पड़ने दिया।

 

– एजेंसी