सनी देओल और अमीशा पटेल की जोड़ी ने ‘गदर-एक प्रेम कथा पार्ट वन’ फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था. फिल्म में तारा और सकीना की लव स्टोरी को ऑडियंस ने काफी पसंद किया था. फिल्म के डायलॉग से लेकर सॉन्ग्स तक दर्शकों के दिलो-दिमाग पर छा गए थे, खासतौर पर सनी का हैंडपंप उखाड़ने वाला सीन आज भी लोगों के जेहन में ताजा है. अब 22 साल बाद एक बार फिर तारा और सकीना लौट रहे हैं. दरअसल सनी और अमीशा ‘गदर 2’ से एक बार फिर धमाल मचाने आ रहे हैं. ‘गदर 2’ के सेट से आए दिन तस्वीरें और वीडियो भी वायरल हो रही हैं.
‘गदर 2’ के सेट से लीक हुई नई तस्वीर में तारा सिंह बने सनी देओल गुस्से में आग बबूला होते हुए सीमेंट का पोल उखाड़ते नजर आ रहे हैं. ये फोटो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही है. वहीं इसी के साथ फिल्म को लेकर फैंस का क्रेज और भी ज्यादा बढ़ गया है और अब उन्हें फिल्म की रिलीज का इंतजार नहीं हो रहा है.
बता दें कि इससे पहले भी ‘गदर 2’ के सेट से एक तस्वीर वायरल हुई थी. उस फोटो में तारा सिंह बने सनी देओल एक बैलगाड़ी का चक्का हाथ में लिए हुए नजर आए थे. फिल्म की लगातार वायरल हो रही तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बार भी तारा सिंह और सकीना की जोड़ी कमाल कर जाएगी.
हाल ही में फिल्म का मोशन पोस्टर भी रिलीज किया गया था. इस पोस्टर में सकीना बनी अमीशा पटेल येलो कलर के सूट में एक कुर्सी पर बैठी हुई नजर आ रही हैं. अमीशा इस लुक में बेहद खूबसूरत लग रही हैं. वहीं सनी देओल यानी तारा सिंह भी अपने सरदार जी के अवतार में सकीना को निहारते नजर आ रहे हैं.
बता दें कि रिपब्लिक डे पर फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर भी शेयर किया गया था इसके साथ ही इस फिल्म की रिलीज डेट की भी जानकारी दी है. ‘गदर 2’ के फर्स्ट लुक पोस्टर पर सनी देओल की इस फिल्म की रिलीज डेट साफ दिखाई देती है. डायरेक्टर अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी ‘गदर 2’ इस साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यानी 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. बता दें कि फिल्म ‘गदर 2’ में सनी देओल के अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल भी लीड रोल में दिखाई देंगी.
यह भी पढे –
कभी दूध और अखबार बेचकर गुजारा चलाने वाले शिव ठाकरे, ‘बिग बॉस 16’ के फिनाले तक पहुंच गए हैं
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News