ऋषभ शेट्टी के फैंस के लिए खुशखबरी! अभिनेता-फिल्म निर्माता ने अपनी सुपरहिट फिल्म ‘कांतारा के प्रीक्वल’ पर काम करना शुरू कर दिया है. उगादी के मौके पर, होम्बले फिल्म्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा किया कि ‘कांतारा’ के दूसरे भाग की स्क्रिप्टिंग शुरू हो गई है.
प्रोडक्शन हाउस ने पोस्ट शेयर करने के साथ लिखा, ‘उगादी और नए साल के इस शुभ अवसर पर, हमें ये घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि #कांतारा के दूसरे भाग की स्क्रिप्टिंग शुरू हो गई है. हम आपके लिए एक और दिलचस्प कहानी लाने के लिए और इंतजार नहीं कर सकते जो नेचर के साथ हमारे संबंधों को दर्शाएगी.
इस ट्वीट पर अब लोगों के रिएक्शन भी आने शुरू हो गए हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘इसके दूसरे भाग का बेसब्री से इंतजार है.’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘एक और मास्टरपीस जल्द आने वाला है.’ इसके अलावा बहुत से लोग इस फिल्म की पूरी टीम को बधाई दे रहे हैं.
ऋषभ शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘कांतारा’, 30 सितंबर 2022 को रिलीज़ हुई थी. फिल्म में शेट्टी के साथ सप्तमी गौड़ा, किशोर, अच्युत कुमार और प्रमोद शेट्टी जैसे कलाकार नजर आए. ये ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई जिसे आलोचकों और सिने दर्शकों ने जमकर प्यार दिया. ‘कांतारा’ ने कई रिकॉर्ड भी तोड़े और पैन इंडिया इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की.
यह भी पढे –
गोल गप्पे भी सेहत के लिए है फायदेमंद? कई बीमारियों का कर सकते हैं इलाज,जानिए
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News