जौनपुर (एजेंसी/वार्ता): उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के जफराबाद थाना क्षेत्र में सोमवार शाम दो बाइकों की टक्कर में शिक्षक की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री एवं पूर्व गो सेवा आयोग के अध्यक्ष स्वर्गीय डॉ केपी यादव के सगे भाई चन्द्र प्रकाश यादव (50) मुफ्तीगंज ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय शहाबुद्दीनपुर नैपुरा पर प्रभारी प्रधानाध्यापक पद पर कार्यरत थे। आज शाम विद्यालय से वापस घर लौट रहे थे, तो जफराबाद थाना क्षेत्र के किरतापुर उसरहिया गांव के पास पहुचने पर सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से उनकी बाइक टकरा गई।
इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों के द्वारा उन्हें एक निजी वाहन से तुंरन्त जिला अस्पताल भेजा गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
-एजेंसी/वार्ता
यह भी पढ़े: मध्यप्रदेश में कांग्रेस कमलनाथ के नेतृत्व में लड़ेगी चुनाव: डाॅ गोविंद सिंह
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News