स्विट्जरलैंड स्थित परिसंपत्ति प्रबंधक रिस्पॉन्सएबिलिटी इन्वेस्टमेंट्स एजी घरेलू कंपनी ब्लूस्मार्ट में 2.5 करोड़ अमेरिकी डॉलर (करीब 208 करोड़ रुपये) तक का निवेश करेगी।
संयुक्त बयान में सोमवार को कहा गया कि निवेश से ब्लूस्मार्ट को देशभर में अपने ईवी (इलेक्ट्रिक वाहन) चार्जिंग बुनियादी ढांचे का विस्तार करने में मदद मिलेगी।
बयान के अनुसार, ‘‘अपनी 50 करोड़ अमेरिकी डॉलर की जलवायु परिवर्तन निवेश रणनीति के तहत रिस्पॉन्सएबिलिटी अपने निवेशकों की ओर से ब्लूस्मार्ट में 2.5 करोड़ अमेरिकी डॉलर तक का निवेश करेगी।’’
ब्लूस्मार्ट के सह-संस्थापक अनमोल सिंह जग्गी ने कहा कि रिस्पॉन्सएबिलिटी के निवेश तथा समर्थन से कंपनी बेहतर, स्वच्छ तथा अधिक टिकाऊ भविष्य बनाने की दिशा में काम करेगी।
– एजेंसी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News