बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ मौजूदा समय में सिनेमाघरों में जमकर धूम मचा रही है. रिलीज के पहले दो दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई करने वाली ‘पठान’ ने अपने शानदार प्रदर्शन से हर किसी को हैरान कर दिया है. आलम ये है कि हर दिन ‘पठान’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन तेजी से आगे बढ़ता जा रहा है.
हिंदी सिनेमा के लिए शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ वरदान बनकर आई है. जिस तरीके से पिछले साल बॉलीवुड की कई फिल्में फ्लॉप हुई, उसकी सारी कसर इस साल की शुरुआत में ‘पठान’ ने निकाल ली है. रिलीज के पहले दो दिन में ऐतिहासिक कमाई करने वाली ‘पठान’ ने ये साबित कर दिया है कि अब बॉक्स ऑफिस पर फिर से बॉलीवुड का राज होने वाला है.
इस बीच गौर किया जाए ‘पठान’ की तीसरे दिन की कमाई की तरफ तो इसमें पहले दो दिन के मुताबिक हल्की गिरावट दर्ज की गई है. लेकिन नॉन हॉलिडे के हिसाब से ‘पठान’ की ये कमाई भी काबिल ए तारीफ मानी जा रही है. सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें तो ‘पठान’ ने रिलीज के तीसरे दिन यानी शुक्रवार को बॉक्स पर 35 करोड़ का कलेक्शन किया है.
ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर 55 करोड़ की रिकॉर्डतोड़ कमाई करने वाली ‘पठान’ ने ये साबित कर दिया है कि शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की वापसी बड़े पर्दे पर धमाकेदार रही है. ‘पठान’ (Pathaan) ने रिलीज के दूसरे 68 करोड़ का कलेक्शन कर एक नया कीर्तिमान रचा है. ऐसे में ये अनुमान लगाया जा रहा है कि ‘पठान’ का फर्स्ट एक्सटेंडेड वीकेंड 200 करोड़ के पार जाएगा.
यह भी पढे –
सिद्धार्थ मल्होत्रा की ‘Mission Majnu’ ने भारत में ही नहीं पाकिस्तान में भी गाढ़ दिए झंडे
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News