शाहरुख खान की लाडली बेटी सुहाना खान और उनकी मॉम गौरी खान अक्सर एक दूसरे के साथ स्पॉट की जाती हैं. बीते दिन भी मां-बेटी की जोड़ी मुंबई एयरपोर्ट पर एक साथ स्पॉट की गई. इस दौरान गौरी और सुहाना दोनों ऑल-ब्लैक लुक में ट्विनिंग करती नजर आई.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में सुहाना और गौरी खान एयरपोर्ट पर नजर आ रही हैं. इस दौरान सुहाना ब्लैक कलर के टॉप और पैंट के साथ मैचिंग शूज में काफी अट्रैक्टिव लग रही थीं तो वहीं गौरी ने ब्लैक जीप नेक ड्रेस के साथ मैचिंग जैकेट कैरी की थी. उन्होंने ग्लोइंग मेकअप और बालों का बन बनाया हुआ था.
एयरपोर्ट पर गौरी और सुहाना कार से उतरकर सीधे एंट्री गेट की तरफ जाते नजर आई. इस दौरान जहां सुहाना एक पल के लिए पैपराजी की ओर मुस्कुराने के लिए पीछे मुड़ीं, तो वहीं गौरी ने फोटोग्राफर्स के लिए कोई पोज नहीं दिया. वहीं गौरी और सुहाना के एयरपोर्ट लुक की वीडियो वायरल होने के बाद फैंस भी कमेंट कर रहे हैं.
हाल ही में, शाहरुख खान ने ट्विटर पर अपने फैंस के लिए AskSRK सेशन रखा था. इस दौरान कई फैंस ने किंग खान से कई बातें पूछी हैं. लेकिन सबसे ज्यादा अट्रैक्ट करने वाला सवाल पहला वेलेंटाइन डे गिफ्ट था. जो उन्होंने अपनी पत्नी गौरी खान को दिया था. इस पर एक्टर ने जवाब दिया, “अगर मुझे सही से याद है, तो अब 34 साल हो गए हैं. पिंक प्लास्टिक की बालियों की एक जोड़ी, मुझे लगता है.”
यह भी पढे –
क्या आपको पता है शराब नहीं पीने वालों को भी हो सकती फैटी लिवर डिजीज
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News