शिवराज ने दी संविधान दिवस की शुभकामनाएं

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य की जनता को संविधान दिवस की शुभकामनाएं देते हुए आज कहा कि हम सभी देश के सर्वांगीण विकास हेतु संविधान में वर्णित कर्तव्यों को पूर्ण निष्ठा से निभाने का संकल्प लें।

श्री चौहान ने एक्स पर पोस्ट किया, प्रत्येक भारतीय का अभिमान, लोकतंत्र का प्राण है। विश्व बंधुत्व की भावना से दीप्त, भारत का संविधान है। संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

उन्होंने कहा कि इस पावन अवसर पर हम सभी संवैधानिक मूल्यों व अधिकारों से परिचित हों और देश के सर्वांगीण विकास हेतु संविधान में वर्णित कर्तव्यों को पूर्ण निष्ठा से निभाने का संकल्प लें।

– एजेंसी