अयाचूचो (एजेंसी/वार्ता): पेरू के अयाचूचो शहर में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झडप में सात लोगों की मौत हो गयी और अन्य 52 घायल हो गये। अयाचूचो क्षेत्रीय स्वास्थ्य विभाग ने आज यहां सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा, “शहर के विभिन्न हिस्सों में गुरुवार को हुई झड़पों में सात लोगों की मौत हो गई तथा अन्य 52 लोग घायल हुए है।” उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस को भंग करने और आपातकाल लगाने के बाद सात दिसंबर को राष्ट्रपति पद से पेड्रो कैस्टिलो को महाभियोग चलाकर हटाने के पश्चात पेरू की अंतरिम सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। कैस्टिलो ने विद्रोह और साजिश का आरोप लगाया गया है।
प्रदर्शनकारी देश में तत्काल राष्ट्रपति चुनाव और संसद को भंग करने की मांग कर रहे हैं। सरकार ने बुधवार को देशभर में हो रहे विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए देश में 30 दिनों के लिए आपातकाल लगा दिया था।
-एजेंसी/वार्ता/स्पूतनिक
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News