Friday , 18 September 2026
  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

Business SandeshBusiness Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News

  • Home
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • भारत
  • व्यापार
  • दुनिया
  • हेल्थ
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • Business Sandesh English
  • ePaper
Home»मनोरंजन»समय रैना और रणवीर की वापसी, लेकिन अपूर्वा मखीजा ने क्यों किया सोशल मीडिया से किनारा

समय रैना और रणवीर की वापसी, लेकिन अपूर्वा मखीजा ने क्यों किया सोशल मीडिया से किनारा

Business Sandesh April 2, 2025 मनोरंजन, लेटेस्ट न्यूज़, हिन्दी न्यूज एंड करेंट अफेयर्स

स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना और पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया ने ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ शो की विवादित कंट्रोवर्सी के बाद एक बार फिर वापसी करने का ऐलान कर दिया है। रणवीर ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो पोस्ट कर बताया कि वह दोबारा कंटेंट क्रिएशन में लौट रहे हैं और इसे अपना ‘रीबर्थ’ (पुनर्जन्म) बताया।

रिबेल किड (अपूर्वा मखीजा) ने हटाए सभी पोस्ट!
जहां रणवीर और समय वापसी कर चुके हैं, वहीं अपूर्वा मखीजा उर्फ ‘द रिबेल किड’ ने एक चौंकाने वाला कदम उठाया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से सभी पोस्ट डिलीट कर दिए और किसी को भी फॉलो करना बंद कर दिया। हालांकि, उनके 30 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स अभी भी बने हुए हैं।

क्या था पूरा विवाद?
फरवरी में समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ में जज के रूप में शामिल हुईं अपूर्वा मखीजा एक बड़े विवाद में फंस गई थीं। इस शो में रणवीर इलाहाबादिया द्वारा अपने माता-पिता को लेकर किए गए विवादित कमेंट के बाद जबरदस्त बैकलैश हुआ। इसके चलते समय रैना को पूरे शो के एपिसोड डिलीट करने पड़े।

इसके बाद, शो से जुड़े कई कॉमेडियंस अश्लील और आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर कानूनी शिकंजे में आ गए। राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी इस मामले को गंभीरता से लिया और रणवीर, मखीजा, रैना, जसप्रीत सिंह और आशीष चंचलानी सहित शो के प्रोड्यूसर्स तुषार पुजारी और सौरभ बोथरा को तलब किया था।

रणवीर ने की वापसी, लेकिन अपूर्वा क्यों हुईं गायब?
जहां रणवीर ने ‘द रणवीर शो’ की वापसी का ऐलान किया है, वहीं अपूर्वा मखीजा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। शो के दौरान उनके आपत्तिजनक बयान की वजह से उन्हें भारी ट्रोलिंग और रेप थ्रेट्स तक मिले, जिसके बाद उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से सभी पोस्ट हटा दिए और खुद को सोशल मीडिया से दूर कर लिया।

अब देखने वाली बात होगी कि क्या अपूर्वा मखीजा भी सोशल मीडिया पर वापसी करेंगी या फिर विवाद से पूरी तरह किनारा कर लेंगी?

यह भी पढ़ें:

खुजली और डैंड्रफ को कहें अलविदा, अपनाएं यह नेचुरल हेयर मास्क

Previous अजय देवगन: एक अभिनेता, जो खामोशी से इतिहास लिखता रहा
Next घुटनों का दर्द बढ़ा रहा है परेशानी? ये उपाय दिलाएंगे राहत

Related Articles

5G पर जियो की पकड़ और मजबूत, 28.5 करोड़ तक पहुंचा True5G ग्राहक आधार

July 17, 2026

वित्त वर्ष 2027 से रिलायंस की कमाई में दिखने लगेगा न्यू एनर्जी कारोबार का असर

June 22, 2026

बाइक रेंटल सेवाओं पर पुलिस ने बढ़ाई सख्ती

June 13, 2026

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    

About us | Disclaimer | Terms & Conditions | Privacy Policy | Contact
Copyright © 2025 Business Sandesh Group. All rights reserved.