पुरी (एजेंसी/वार्ता): ओड़िशा के पुरी में बसली साही पुलिस ने एक पुलिस उप निरीक्षक के खिलाफ एक महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया है।पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि 10 दिसंबर को पुलिस उप निरीक्षक प्रभुदत्त बिस्वाल के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
पंजीकृत डाक द्वारा भेजी गई अपनी शिकायत में पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी बिस्वाल गत 22 अगस्त को रात लगभग साढ़े नौ बजे जबरन उसके घर में घुस गया। घर में वह अकेली थी और आरोपी ने उसके माता-पिता के बारे में पूछताछ की और उसे डांटा और उसके साथ दुष्कर्म किया।
पीड़ित महिला ने छह दिसंबर को पुरी के पुलिस अधीक्षक के विशाल सिंह के पास शिकायत दर्ज कराई कि पुलिस ने उसकी शिकायत के जवाब में कार्रवाई नहीं की। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारी के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने का निर्देश दिया।
-एजेंसी/वार्ता
यह भी पढ़े: मोबिस ने आईआईटी निर्मित स्टार्ट अप नियो मोशन के साथ भागीदारी शुरू की
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News