बेरूत (एजेंसी/वार्ता): लेबनान में स्थानीय निवासियों और गश्ती अधिकारियों के बीच संघर्ष में यहां के संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल (यूएनआईएफआईएल) के एक शांति सैनिक की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। लेबनानी सुरक्षा बल के सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
सूत्रों ने बताया कि घटना बुधवार देर रात उस दौरान हुई, जब दो गश्ती दल इलाके का पहरा दे रहे थे। उसी दौरान, वहां के कुछ स्थानीय निवासियों ने गश्ती कार पर पत्थर फेंके। जिसके बाद, गश्ती चालक का कार अनियंत्रित हो गयी और उसने स्थानीय निवासियों को टक्कर मार दी।
उन्होंने बताया कि स्थानीय लोग हिंसक हो गए और उनके बीच गोलीबारी शुरू हो गयी, जिसमें एक गश्ती दल की मौत हो गयी और उनके चार सदस्य घायल हो गए। सूत्रों के अनुसार घटना की जांच जारी है।
-एजेंसी/वार्ता
यह भी पढ़े: यूक्रेन के कई क्षेत्रों में हवाई हमले की चेतावनी जारी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News