Recent Posts

मलेशिया के अंतर्राष्ट्रीय शांति सम्मेलन सदस्यों ने अजमेर दरगाह में की जियारत

अजमेर (एजेंसी/वार्ता): मलेशिया से आए अंतरराष्ट्रीय शांति सम्मेलन सदस्यों ने अजमेर स्थित विश्व प्रसिद्ध सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में आज जियारत की और मखमली चादर एवं अकीदत के फूल पेश किए। अंतरराष्ट्रीय शांति सम्मेलन मलेशिया के 25 सदस्यों का एक शिष्टमंडल शेख इस्माइल कासिम की अगुवाई में भारत आया हुआ है जिसने आज यहां ख्वाजा साहब की …

Read More »

भाजपा ने डीजीपी से की कांग्रेस नेता पटेरिया की शिकायत

भोपाल (एजेंसी/वार्ता): मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक प्रतिनिधिमंडल ने कांग्रेस नेता राजा पटेरिया के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए गए आपत्तिजनक बयान को लेकर आज यहां पुलिस महानिदेशक को शिकायत करते हुए उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। भाजपा के प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस महानिदेशक से कांग्रेस नेता राजा पटेरिया की शिकायत करते हुए पत्र सौंपा …

Read More »

चेन्नई में एक घर से चोरी की सात मूर्तियां बरामद

चेन्नई (एजेंसी/वार्ता): तमिलनाडु पुलिस की आइडोल विंग ने सोमवार को यहां एक घर से सात प्राचीन मूर्तियां बरामद की। आइडोल विंग सीआईडी ​​के महानिदेशक जयंत मुरली ने बताया कि कल्लाकुरुचि जिले के उलुंदुरपेट में भगवान आधि केशव पेरुमल मंदिर से चोरी हुई तीन प्राचीन मूर्ति के अलावा चार अन्य मूर्तियों को बरामद किया गया है। इन मूर्तियों की कीमत कई …

Read More »

इलाहाबाद निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी करने में 13 दिसंबर तक रोक

लखनऊ (एजेंसी/वार्ता): इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ खण्ड पीठ ने स्थानीय निकाय चुनाव की अन्तिम ( फाइनल ) अधिसूचना जारी करने पर 13 दिसंबर तक रोक लगा दी है । मामले की सुनवाई मंगलवार 13 दिसम्बर को होगी। अदालत ने कहा कि सरकार की ई मेल आईडी के जरिए आपत्तियां प्राप्त कर रात 12 बजे तक इनका निपटारा किया जाये। …

Read More »

झुंझुनूं में शुरू होगी जंगल सफारी, काले हिरण और चिंकारा देखे जा सकेंगे

झुंझुनूं (एजेंसी/वार्ता): राजस्थान के झुंझुनूं जिले में अब जंगल सफारी शुरु की जायेगी जिससे बीड़ में आने वाले दिनो में काले हिरण और चिंकारा देखे जा सकेंगे वहीं बंसियाल व मनसा माता कंजर्वेशन क्षेत्र में लेपर्ड के दीदार हो सकेंगे। जिला वन अधिकारी राजेन्द्र हुड्डा ने बताया कि अगले वर्ष के शुरुआती महीने जनवरी से ही जंगल सफारी का लुत्फ …

Read More »