नई दिल्ली (एजेंसी/वार्ता): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डेनमार्क में सुश्री मेट फ्रेडरिक्सन के दोबारा प्रधानमंत्री चुने जाने पर उन्हें बधाई दी है। श्री मोदी ने कहा है कि वह भारत और डेनमार्क के बीच, विशेष कर हरित विकास के क्षेत्र में सहयोग जारी रखने के लिए उनके साथ काम करने की आशा करते हैं।
श्री मोदी ने ट्विटर पर अपने बधाई संदेश में कहा,”सुश्री मेट फ्रेडरिक्सन को दोबारा डेनमार्क का प्रधानमंत्री चुने जाने पर हार्दिक बधाई। मैं भारत डेनमार्क हरित भागीदारी को जारी रखने और उसे सशक्त करने के लिए पारस्परिक सहयोग को निरंतर आगे बढ़ाने की आशा करता हूं।” सुश्री फ्रेडरिक्सन बृहस्पतिवार को डेनमार्क में तीन दलों के गठबंधन की नेता चुनी गईं जिसमें दक्षिणपंथी और वामपंथी दोनों विचारों के दल शामिल हैं।
-एजेंसी/वार्ता
यह भी पढ़े: पूर्व CM कैप्टन अमरिंदर सिंह प्रधानमंत्री से मिले, पंजाब की स्थिति पर चर्चा की
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News