जीरा न सिर्फ खाने के स्वाद और सुगंध को बढ़ाता है, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है. जीरे (Cumin) में फाइबर और एंटी ऑक्सीडेंट गुण होते हैं. इसमें कॉपर, आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम, जिंक, मैग्नीशियम, विटामिन ई, सी और बी की भी भरपूर मात्रा होती है.
हड्डियां मजबूत रहेंगी
जीरे में मौजूद कैल्शियम, विटामिन ए और बी 12 हड्डियों को मजबूत रखता है. ये ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों से लड़ने में मदद करता है.
याददाश्त के लिए
जीरे में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं इसलिए ब्रेन हेल्थ के लिए ये बेहद फायदेमंद है. खाने में इसके इस्तेमाल से मेमोरी ठीक रहती है.
डायबिटीज के मरीजों के लिए
जीरे में मौजूद पोषक तत्व इंसुलिन के प्रोडक्शन को बढ़ावा देते हैं इसलिए ये डायबिटीज के मरीजों के लिए भी फायदेमंद है.
डाइजेशन के लिए
जीरे का सेवन डाइजेशन के लिए भी अच्छा. अगर कब्ज की समस्या रहती है तो खाली पेट जीरे का सेवन आपको फायदा पहुंचाएगा.
बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करे
बढ़ा हुआ एलडीएल यानी बैड कोलेस्ट्रॉल आपको हृदय रोग का शिकार बना सकता है. खाली पेट जीरे का सेवन खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है.
यह भी पढे –
क्या आपको पता है ब्रेड हमारी खूबसूरती बढ़ाने में भी हमारी मदद करती है
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News