वैलेंटाइन के मौके पर तमाम फिल्मी सितारों ने अपने-अपने पार्टनर के साथ इसे सेलिब्रेट किया है. लेकिन कई फिल्म कलाकार ऐसे भी रहे, जिन्होंने सिंगल होने के बावजूद मोहब्बत के इस खास दिन का जश्न मनाया है. इस मामले में साउथ सिनेमा की सुपरस्टार समांथा रुथ प्रभु का नाम शामिल होता है. सुपरस्टार नागा चैतन्य से तलाक के बाद समांथा सिंगल हैं, लेकिन इसके बाद भी वैलैंटाइन डे के दिन समांथा प्रभु को किसी ने गुलाब के फूल के भेजे हैं.
दरअसल वैलेंटाइन डे के मौके पर समांथा रुथ प्रभु ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर स्टोरी में एक पोस्ट शेयर किया है. इस स्टोरी में गुलाब के फूलों का एक बुके नजर आ रहा है. इस बुके पर एक स्पेशल नोट मौजूद है, जिस पर लिखा है कि- आप खुद फूल खरीद सकते हैं. लेकिन इसके बदले में आपके लिए फूल लाई हूं. हैप्पी वैलेंटाइन डे. इस बीच अपने स्पेशल वन का खुलासा करते हुए समांथा रुथ प्रभु ने बताया है कि इन गुबालों के फूलों को भेजने वाला कोई और नहीं बल्कि उनकी सहेली प्रियंका दुग्गीराला हैं.
जहां एक तरफ तमाम फिल्म कलाकारों ने अपने पार्टनर के साथ आउटिंग कर या सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर वैलैंटाइन को मनाया है. वहीं समांथा रुथ प्रभु का वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट करने का तरीका थोड़ा अलग रहा है.
यह भी पढे –
कपूर पूजा के लिए ही नहीं बल्कि अन्य कामों में भी बहुत उपयोगी है,जानिए
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News