शरीर के इन 5 संकेतों से जानें कि आप ज्यादा शुगर खा रहे हैं

शुगर हमारी बॉडी को एनर्जी देने में मदद करती है, जो दिनभर की शारीरिक गतिविधि के लिए बेहद जरूरी है। हालांकि, ज्यादा मात्रा में शुगर का सेवन सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। अधिक चीनी खाने से मोटापा, टाइप 2 डायबिटीज, दिल की बीमारियां और कुछ प्रकार के कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। इसके अलावा, शुगर का अधिक सेवन ओरल हेल्थ को भी प्रभावित कर सकता है।

अब सवाल यह है कि अगर कोई व्यक्ति जरूरत से ज्यादा शुगर खा रहा है, तो उसे इसका पता कैसे चलेगा? तो इस सवाल का जवाब है, शरीर में दिखाई देने वाले कुछ महत्वपूर्ण संकेतों पर ध्यान देना। इन संकेतों को पहचान कर आप अपनी चीनी की खपत को नियंत्रित कर सकते हैं और इसे सही मात्रा में रख सकते हैं।

शरीर में दिखाई देने वाले संकेत:
1. ओरल हेल्थ:
अगर आप ज्यादा शुगर खा रहे हैं, तो आपके दांतों में सड़न, कैविटी और मसूड़ों की बीमारी का खतरा बढ़ सकता है। मुंह में सड़न, दांत में दर्द या कैविटी जैसे लक्षण दिखाई देने पर यह संकेत हो सकता है कि आप शुगर ज्यादा खा रहे हैं।

2. ब्लोटिंग (पेट फूलना):
बार-बार पेट फूलने की समस्या (ब्लोटिंग) का सामना करना शुगर के अधिक सेवन का एक और संकेत हो सकता है। ज्यादा चीनी खाने से डाइजेस्ट करने में कठिनाई होती है, जिससे ब्लोटिंग और गैस की समस्या हो सकती है।

3. झुर्रियां:
चीनी के अधिक सेवन से आपकी त्वचा पर भी असर पड़ सकता है। शुगर कोलेजन और इलास्टिन की गुणवत्ता को प्रभावित करता है, जिससे स्किन पर समय से पहले झुर्रियां और पिंपल्स आने लगते हैं। इसके साथ ही त्वचा ड्राई भी हो सकती है।

4. सूजन (इंफ्लेमेशन):
चीनी का अधिक सेवन शरीर में सूजन को बढ़ा सकता है। खासकर पैरों में सूजन और दर्द बढ़ने लगते हैं, जो चलने-फिरने में समस्या पैदा कर सकता है। अगर ऐसा हो, तो इसका मतलब है कि आपको अपनी डाइट में शुगर कम कर देना चाहिए।

5. मूड स्विंग्स:
अगर आप बहुत ज्यादा शुगर खाते हैं, तो यह आपके ब्लड शुगर लेवल को प्रभावित कर सकता है, जिससे मूड में उतार-चढ़ाव और चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है। अगर आप बिना किसी खास कारण के परेशान या चिड़चिड़े महसूस कर रहे हैं, या छोटी-छोटी बातों पर गुस्से में आ रहे हैं, तो यह संकेत हो सकता है कि आप चीनी ज्यादा खा रहे हैं।

यह भी पढ़ें:

संतरे के साथ भूलकर भी न खाएं ये 7 चीजें, वरना सेहत को होगा बड़ा नुकसान