प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने न्यायमूर्ति एम फातिमा बीवी के निधन पर शुक्रवार को शोक व्यक्त किया और उन्हें एक ऐसी ‘सच्ची पथप्रदर्शक’ बताया जिनकी उल्लेखनीय यात्रा ने कई बाधाओं को तोड़ा और महिलाओं को बहुत प्रेरित किया।
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”न्यायमूर्ति एम. फातिमा बीवी के निधन से दुखी हूं। एक सच्ची पथप्रदर्शक…, उनकी उल्लेखनीय यात्रा ने कई बाधाओं को तोड़ दिया और महिलाओं को बहुत प्रेरित किया। कानूनी क्षेत्र में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।’
उच्चतम न्यायालय की पहली महिला जज और तमिलनाडु की पूर्व राज्यपाल फ़ातिमा बीवी का बृहस्पतिवार को एक निजी अस्पताल में निधन हो गया।
– एजेंसी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News