हमारे शरीर का लगभग 60 से 70 प्रतिशत हिस्सा पानी से बना होता है, और यही पानी हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है। अगर शरीर में पानी की कमी हो जाती है तो डिहाइड्रेशन हो सकता है, जो कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। इसलिए आपको दिन में 2 से 3 लीटर पानी पीने की सलाह दी जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पानी पीने का सही तरीका क्या है?
खड़े होकर पानी पीने के नुकसान
किडनी की बीमारी: खड़े होकर पानी पीने से किडनी पर दबाव पड़ता है और इससे किडनी की बीमारियां हो सकती हैं।
जोड़ों की बीमारी: इस आदत से शरीर के जोड़ों पर भी बुरा असर पड़ता है, जिससे अर्थराइटिस जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
फेफड़ों को नुकसान: खड़े होकर पानी पीने से शरीर में ऑक्सीजन का स्तर घट जाता है, जिससे फेफड़ों पर असर पड़ सकता है।
पाचन क्रिया खराब: खड़े होकर पानी पीने से पाचन क्रिया पर प्रतिकूल असर पड़ता है। तेजी से पानी पेट में जाने से आंतों को नुकसान हो सकता है।
प्यास का सही तरीके से न बुझना: खड़े होकर पानी पीने से प्यास पूरी तरह से नहीं बुझती, जिससे शरीर में पानी की कमी बनी रहती है।
पानी पीने का सही तरीका
आराम से बैठकर पानी पिएं: हमेशा आराम से बैठकर पानी पीना चाहिए, ताकि शरीर को पानी सही तरीके से अवशोषित कर सके।
छोटे-छोटे घूंट लें: पानी को एक साथ न पीते हुए, छोटे-छोटे घूंट लेकर पिएं। तेजी से पानी पीने से नुकसान हो सकता है।
भोजन के तुरंत बाद पानी न पिएं: भोजन के तुरंत बाद पानी पीने से बचें। पानी को भोजन के कुछ समय बाद पीना स्वास्थ्य के लिए बेहतर होता है।
यह भी पढ़ें:
2025 में आमिर खान का डबल धमाका! नई फिल्मों के साथ यूट्यूब पर भी करेंगे राज
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News