भोपाल (एजेंसी/वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस का कार्यकाल आज छह माह के लिए बढ़ा दिया गया।
इस संबंध में राज्य सरकार के प्रस्ताव पर केंद्र सरकार की अनुमति मिल गयी है भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 1985 बैच के अधिकारी श्री बैस का मुख्य सचिव के रूप में कार्यकाल आज सेवानिवृत्ति के चलते समाप्त हो रहा था।
सेवानिवृत्ति के कुछ घंटे पहले उन्हें मुख्य सचिव के रूप में कार्य करने के लिए छह माह का समय और मिल गया केंद्र सरकार की ओर से राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव को आज भेजे गए पत्र में कहा गया है कि केंद्र सरकार ने मुख्यमंत्री के 09 नवंबर 2022 के उस प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी है
जिसमें श्री बैस के कार्यकाल को छह माह का बढ़ाने का अनुरोध किया गया है। श्री बैस का बढ़ा हुआ कार्यकाल एक दिसंबर 2022 से 31 मई 2023 तक रहेगा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विश्वस्त अधिकारी माने जाने वाले श्री बैस ने 25 मार्च 2020 काे राज्य के मुख्य सचिव के रूप में पदभार ग्रहण किया था।
राज्य सरकार के साथ ही केंद्र में महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं मध्यप्रदेश में नवंबर दिसंबर 2023 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं इन स्थितियों के बीच सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ ही मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस भी चुनावी तैयारियों में जुटी है इन स्थितियों के बीच श्री बैस के कार्यकाल में वृद्धि को महत्वपूर्ण घटना मानकर देखा जा रहा है।
एजेंसी/वार्ता
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News