रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर शो ‘अनुपमा’ में अब तक आपने देखा कि, होली पार्टी में अनुज आता है और अनुपमा को अपने बच्चों और फैमिली के साथ खुश देख गुस्सा हो जाता है और सबके सामने उसे खरी-खोटी सुनाता है.
होली पार्टी के बाद कपाड़िया हाउस में आते ही अनुपमा अनुज से अपने मन की भड़ास निकालने के लिए कहती है. अनुज कहता है कि जब भी वह अनुपमा को देखता है, उसे अपनी बेटी जाते हुए दिखाई देती है. वह अपनी बेटी के जाने से टूट गया है, जबकि अनु अपने बच्चों के साथ होली में हंस रही थी. अनुपमा अनुज को मनाने की कोशिश करती है, वह कहती है कि वे छोटी अनु से मिल सकते हैं, बात कर सकते हैं और वह उनके पास आ भी सकती है. अनुज गुस्से में कहता है कि वह दर्द के साथ जिंदगी गुजार सकता है, लेकिन झूठे वादों या उम्मीदों के साथ नहीं.
अनुज अनुपमा को ब्लेम करता है कि न उसने अनु को रोका और ना ही उसने उसे रोकने दिया. अनुज कहता है कि उसे कपाड़िया हाउस में दम घुटता है. जब अनुपमा पूछती है कि क्या उनके रिश्ते से भी? तब अनुज कहता है कि उनके रिश्ते में अब कुछ नहीं बचा. अनुज के दिल में अब सिर्फ दर्द बचा है, सिर्फ खालीपन, जो कोई नहीं भर सकता, अनुपमा भी नहीं. अनुज ये भी कहता है कि अब उनका नाम का रिश्ता रह गया है, जिसमें वह नहीं रहना चाहता है. वह अनुपमा से शादी तोड़ने की बात करता है.
अनुपमा की दोस्त देविका अनुज पर गुस्सा निकालती है और उसे समझाती है कि वह गलत कर रहा है. वह अनुपमा की साइड लेती है और उसे गिनती कराती है कि अनुपमा ने उसके लिए क्या-क्या किया है. यही नहीं, वह अनुज की तुलना वनराज से करती है और कहती है कि दोनों एक जैसे हैं. अंकुश भी अनुज पर गुस्सा निकालता है.
लेटेस्ट प्रोमो में अनुज घर छोड़कर जाएगा और अनुपमा उसे रोकने की पूरी कोशिश करेगी. उसे पुराने दिन याद कराएगी. हालांकि, अनुज नहीं रुकेगा. खबरें ऐसी भी चल रही हैं कि शायद अनुज छोटी अनु के लिए माया के पास चला जाए. देखते हैं अब उनकी कहानी क्या मोड़ लेगी.
यह भी पढे –
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News