अगर कोलेस्ट्रॉल को करना चाहते हैं कंट्रोल, तो इन चीजों के सेवन से बचे

शरीर में आए दिन नई नई बीमारियां सुनने को मिलती है| इन दिनों कोलेस्ट्रॉल की समस्या भी काफी बढ़ गई है| कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए तैलीय खाने को अवॉइड करना चाहिए| आज हम आपको बता रहे हैं कुछ फूड्स के बारे में जिनको खाने से हमें बचना चाहिए, आइए जानें यहां –

1. समोसे, केक न खाएं

कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए केक और कुकीज को अवॉइड करना चाहिए| इसमें अधिक ट्रांस वसा सामग्री और चीनी मिलाई जाती है इसलिए इसे नहीं खाना चाहिए|

2. बिस्कुट करें अवॉइड

बिस्कुट में 3.5 ग्राम ट्रांस वसा पाया जाता है| इसलिए कोलेस्ट्रोल को कंट्रोल करने के लिए इसे अवॉइड करना चाहिए|

3. मक्खन है हानिकारक

मक्खनों में 3 ग्राम ट्रांस वसा होती है जो शरीर के लिए बहुत हानिकारक है| इसको ज्यादा मात्रा में खाने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है और अनेको बीमारियां हमारे शरीर को घेर लेती है|

4. फ्रेंच फ्राइज करें अवॉइड

बाजार में बिकने वाले फ्रेंच फ्राइज को बहुत कम मात्रा में खाना चाहिए| इसमें बहुत चिकनाई होती है जो शरीर के लिए बहुत हानिकारक है|