भोजन में हम लोग आटे की रोटियां ही शामिल करते हैं. घरों में गेहूं के आटे की ही रोटियां पसंद की जाती है. लेकिन गेहूं के अलावा भी अगर आप रागी का आटा खाना शुरू कर देंगे तो आपकी सेहत को काफी फायदा होगा. जी हां रागी के आटे से बनी रोटी शरीर से जुड़ी कई बीमारियों में लाभकारी होती है. खासकर सर्दियों के दिनों में अगर आप इसे खाना शुरू कर दें तो यह आपकी हेल्थ को सही रखता है. रागी के आटे में फाइबर, आयरन, एंटी ऑक्सीडेंट्स, कैल्शियम और एमीनो एसिड भरपूर मात्रा में होता है.
जोड़ों के दर्द में रागी का आटा देगा आराम
जी हां कई लोगों को सर्दियों के दिनों में जोड़ों में दर्द की शिकायत रहती हैं तो उनके लिए रागी का आटा काफी अच्छा रहता है. रागी के आटे में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है. अगर ठंड के दिनों में आप इस आटे का सेवन करते हैं तो शरीर में हिमोग्लोबिन की कमी नही रहती हैं. साथ ही अगर कोई भी आपके परिवार में या आप खुद एनीमिया की बीमारी से जूझ रही हैं तो इस आटे का सेवन करने से आप इस बीमारी से भी बच सकती हैं. इसके अलावा डायबिटीज रोगियों के लिए भी रागी का आटा खाना काफी लाभकारी होता है. इस आटे से बनी रोटियां आप खाते हैं तो आपका ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है.
रागी के आटे से बनी रोटियां इन चीजों में भी करती है फायदा
इस आटे से बनी रोटियां हड्डियों की बीमारी के लिए काफी अच्छी रहती है. कई लोगों को ठंड के दिनों में घुटनों में या पूरे शरीर में अकड़ाहट शुरु हो जाती है. ऐसे में रागी के आटे से बनी रोटियां आपको आज से ही खाना शुरु कर देनी चाहिए. क्योंकि यह दर्द में राहत पहुंचाने का काम करती है. रागी का आटा सिर्फ सेहत के लिए ही नही बल्कि आपकी त्वचा को भी निखारता है. इसमें विटामिन डी के साथ एमीनो एसिड की प्रचुरता होती है. जो त्वचा को साफ-सुथरा बनाने में सहायक होती है. वहीं कई लोग गेहूं के आटे रोटी खाने से इसीलिए भी बचते हैं कही उनका वजन न बढ़ जाए, लेकिन आपको बता दें कि इस तरह की कंडीशन में आपके लिए रागी का आटा बेहद काम का है. अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो रागी का आटा आप खा सकते हैं.
यह भी पढे –
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News