हरी पत्तेदार सब्जियां हमारी सेहत के लिए फायदंड होती है ये तो हम सभी जानते है जिनमे से एक पालक भी है। पालक में प्रचुर मात्रा में आयरन पाया जाता है जो हमारे शरीर में आयरन की कमी को पूरा करते हैं हम सभी को इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है। हरी पत्तेदार सब्जियों जैसे मेथी, पालक, बथुआ, सरसों का साग ये सभी का ही नाम आता है। ये सभी सब्जियां खाने में तो स्वादिष्ट होती है इनमें ढ़ेर सारे न्यूट्रियेन्ट्स पाए जाते है। पालक शरीर को ताकत प्रदान करता है रेड ब्लड सेल्स को बढ़ाने में भी पालक का योगदान है।आइए जानते हैं पालक के फायदे,
ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करें
पालक में पाया जाने वाला नाइट्रेट पाया जाता है जो ब्लड प्रेशर नियमित बना रखने में मदद करता है। पालक का सेवन से शरीर में हृदय संबधी समस्याओं के जोखिम को कम होता है। एक स्टडी के मुताबिक नियमित रूप से पालक खाने से ब्लड प्रेशर मे कमी पाई गई। पालक का सेवन हार्ट हेल्थ को बूस्ट करता है।
आंखों का रखे ख्याल
पालक में विटामिन ए और विटामिन सी से भरपूर मात्रा मेंपए जाते है। पालक की पत्तियां हमारीआंखों की फायदेमंद होती है। शोध के अनुसार पालक में ज़ीएक्सैंथिन और ल्यूटिन नाम के कैरोटीनॉयड पाए जाते हैं। जो हमारी आंखों को धूप की रोशनी से बचाने में मदद करते हैं।
वेट को नियंत्रित करता है
पालक एक लो कैलोरी फूड है जिसे खाने से शरीर में जमा होने वाली कैलोरीज़ से बचा जा सकता है। इसमें फाइबर और पानी की अधिक मात्रा होती है। इसकी होने से इसे खाने के बाद हमको लंबे वक्त तक भूख का एहसास नहीं होता है। साथ ही पाचनतंत्र भी नियमित बना रहता है।इसके सेवन से से शरीर में विटामिन, मिनरल और आयरन की कमी नहीं होती है।
यह भी पढ़ें:
अगर आपको हैं ये 5 समस्याएं तो भूलकर भी नहीं खाना चाहिए मखाना
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News