सर्दी-खांसी, पेट दर्द और जोड़ों के दर्द से छुटकारा पाएं इन आसान घरेलू उपायों से

बदलते मौसम का असर हमारे स्वास्थ्य पर काफी पड़ता है। सर्दी-खांसी, जुकाम, गले का दर्द और फ्लू जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं। इसके अलावा, पेट दर्द, जोड़ों में दर्द और यूरिन की समस्या भी बढ़ने लगती है। अक्सर हम इन छोटी-छोटी समस्याओं के लिए डॉक्टर के पास जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन परेशानियों को हल करने के लिए आपकी रसोई में कई घरेलू नुस्खे मौजूद हैं?

आइए जानते हैं कुछ ऐसे रामबाण घरेलू नुस्खे जो आपकी छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याओं को आसानी से ठीक कर सकते हैं:

1. खांसी
अगर आपको खांसी हो रही है, तो आधा चम्मच काली मिर्च का चूर्ण शहद में मिलाकर खाएं। यह खांसी को दूर करने में मदद करेगा और आराम मिलेगा।

2. मुंह के छाले
मुंह में छाले होने पर जायफल का काढ़ा बनाकर उससे गरारे करें। यह मुंह के छालों से राहत दिलाता है और जल्दी ठीक करता है।

3. पेट दर्द
पेट दर्द और ऐंठन से राहत पाने के लिए अजवाइन में थोड़ा नमक मिलाकर गुनगुने पानी से पिएं। यह पेट दर्द को कम करेगा।

4. पुराना बुखार
अगर बुखार लगातार बना हुआ है, तो जीरा में गुड़ मिलाकर खाएं। यह पुराने से पुराने बुखार को ठीक करने में मदद करता है।

5. पेशाब में जलन
अगर पेशाब करते समय जलन महसूस हो रही है, तो 2-3 छोटी इलायची का चूर्ण बनाकर पानी से सेवन करें। इससे जलन की समस्या दूर होती है।

6. जोड़ों का दर्द
अगर जोड़ों का दर्द ज्यादा परेशान कर रहा है, तो अदरक को पीसकर उसका रस निकालकर गुनगुना करके दर्द वाली जगह पर लगाएं। इससे दर्द में राहत मिलेगी।

7. लूज मोशन
लूज मोशन की समस्या में सोंठ को पीसकर पानी के साथ लें। यह समस्या को ठीक करने में मदद करेगा।

8. कब्ज की समस्या
अगर खाने-पीने के बाद कब्ज की समस्या हो रही है, तो छोटी सी हरड़ खाएं और उसके ऊपर दूध पिएं। इससे कब्ज में राहत मिलेगी।

9. पित्ती उछलने की समस्या
अगर शरीर पर पित्ती उछलने की समस्या हो रही है, तो हींग को घी में मिलाकर लगाएं। यह पित्ती में राहत देगा।

10. चक्कर आने की समस्या
अगर चक्कर आते हैं, तो सौंफ में चीनी मिलाकर सेवन करने से चक्कर आना बंद हो जाता है और आराम मिलता है।

यह भी पढ़ें:

वजन घटाने के साथ दिल और दिमाग को भी रखे फिट – लौकी का जूस