संता – (अपने बॉस से) सर, कल से मै सात बजे घर चला जाऊंगा,
बॉस – क्यों..?
संता – आपकी नौकरी से घर का गुजर नही चलता, रात को रिक्शा चलता हूँ इसलिए..
बॉस – (भावुक हो कर) कभी भूख लगे तो मेरे पास आ जाना मै भी रात को पावभाजी का ठेला चलाता हूँ.😜😂😂😂😛🤣
******************************************************************
पप्पू अपने होस्टल में बैठा रो रहा था।
उसके दोस्त गम्पू ने पूछा- क्या हुआ??
पप्पू ने कहा- दोस्त, मेरे साथ धोखा हो गया।
मैंने पापा से किताबों के लिए पैसे मंगाए थे, लेकिन उन्होंने किताबें ही खरीदकर भेज दीं।😜😂😂😂😛🤣
******************************************************************
6 साल का पप्पू अपनी मम्मी के साथ का फोटो खिंचवाने के लिए फोटो स्टूडियो गया।
फोटोग्राफर बच्चे को पुचकारते हुए बोला – बेटा, मेरी तरफ देखो, इस कैमरे से अभी कबूतर निकलेगा।
….
पप्पू – बेवकूफों जैसी बातें मत कर, फोकस एडजस्ट कर, पोर्ट्रेट मोड यूज करना, मैक्रो के साथ, ISO 200 के अंदर रखना, हाई रिज़ोल्यूशन में फोटो आनी चाहिए। वरना पैसे नहीं मिलेंगे। काम पर ध्यान दे। बोलता है कबूतर निकलेगा। तेरे ताऊ ने कबूतर डाला था कैमरे में।😜😂😂😂😛🤣
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News