महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने के आरोप में मुंबई पुलिस ने शिवसेना (यूबीटी) के नेता एवं मुंबई के पूर्व मेयर दत्ता दलवी को बुधवार सुबह गिरफ्तार किया। पुलिस की टीम दत्ता दलवी को आज कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है।
पुलिस के अनुसार दत्ता दलवी को विक्रोली स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया गया है। दत्ता दलवी पर रविवार को भांडुप में कोंकण विभाग की बैठक में मुख्यमंत्री शिंदे के विरुद्ध अभद्र भाषा प्रयोग करने का आरोप है। पुलिस दत्ता दलवी से पूछताछ कर रही है।
उल्लेखनीय है कि शिवसेना में फूट के बाद ठाकरे और शिंदे गुट के बीच टकराव बढ़ता ही जा रहा है। इसी बीच पिछले सप्ताह शिंदे समूह की ओर से मुख्यमंत्री शिंदे को हिंदू हृदय सम्राट बताते हुए एक बैनर लगाया गया था। इसका जोरदार विरोध उद्धव ठाकरे समूह की ओर से किया गया था। दत्ता दलवी ने रविवार को भांडुप में आयोजित कोंकण विभाग की बैठक में मुख्यमंत्री को हिंदू हृदय सम्राट बताए जाने का विरोध किया था और मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया था।
– एजेंसी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News