मुंबई (एजेंसी/वार्ता): विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति, विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि में बढ़ोतरी होने से देश का विदेशी मुद्रा भंडार 09 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में 2.91 अरब डॉलर बढ़कर 564.1 अरब डॉलर पर पहुंच गया जबकि इसके पिछले सप्ताह यह 11.02 अरब डॉलर की बढ़ोतरी लेकर 561.2 अरब डॉलर पर रहा था।
रिजर्व बैंक की ओर से शुक्रवार को जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 09 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 3.14 अरब डॉलर की बढ़ोतरी लेकर 500.1 अरब डॉलर हो गयी। वहीं, इस अवधि में स्वर्ण भंडार में 2.96 करोड़ डॉलर की कमी आई और यह घटकर 40.73 अरब डॉलर रह गया।
आलोच्य सप्ताह विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) में 6.1 करोड़ डॉलर की तेजी आई और यह बढ़कर 18.12 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इसी तरह इस अवधि में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि 20 लाख डॉलर की बढ़ोतरी लेकर 5.1 अरब डॉलर हो गई।
-एजेंसी/वार्ता
यह भी पढ़े: पीएलआई योजनाओं में निवेश उम्मीद से ऊंचा: केंद्रीय मंत्री दर्शना जर्दोश
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News