बालों की ग्रोथ को कम करने वाली कई समस्या हमारे सामने होती है। इन सभी समस्याओं में से रूसी हमें सबसे अधिक परेशान करती है। रूसी की समस्या हर मौसम में होती है। गर्मी में स्कैल्प और बालो में पसीना जमने के कारण यह बहुत अधिक परेशान करता है। यह हमारे बालों के ग्रोथ पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। इसके कारण रूसी की प्रॉब्लम बहुत ही आम है। आयुर्वेद में कई तरह की जड़ी-बूटी है, जो बालो में डैंड्रफ की समस्या को दूर करने में हमारी मदद करती है।तो आइये जानते है इसके बारे में विस्तार से।
बालो के ग्रोथ में कैसे मदद करता है आयुर्वेद :-
ड्राई स्किन वाले लोगों में परतदार रूसी होने की संभावना सबसे अधिक होती है। तैलीय त्वचा वाले लोगों में चिपचिपी रूसी होने की संभावना अधिक होती है। अध्ययन बताते हैं कि स्किन एलर्जी भी रूसी का कारण हो सकती है।आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां स्किन को साफ कर जरूरी पोषण देती हैं।
बालों का झड़ना :-
अगर आपकी स्किन अधिक तैलीय है, तो हर्ब तेल को सोखकर बालों और स्कैल्प को उचित नमी देता है।अगर डैंड्रफ का इलाज न किया जाये, तो यह बालों की कई अन्य प्रॉब्लम जैसे बालों का झड़ना और बालों के खराब विकास का कारण बन सकता है। साथ ही, पिंपल्स, पीठ पर मुंहासे और सोरायसिस जैसे अन्य साइड इफेक्ट भी डैंड्रफ के साथ आते हैं।
डैंड्रफ खत्म करने के कुछ घरेलु उपाय
बहेड़ा :-
बहेड़ा को कुछ लोग बिभीतकी के नाम से भी जानते है। यह बालों के विकास के लिए महत्वपूर्ण पोषक तत्वों में से एक है। यह बालो के एक्स्ट्रा आयल हटाकर तेल संतुलन को बनाता है। यह रूसी पर नियंत्रण रखकर खोपड़ी को साफ करता है। इस फल के पौष्टिक गुण इसे रूसी के लिए आयुर्वेदिक बाल उपचार में एक आवश्यक घटक बनाते हैं।
अदरक :-
अदरक को एंटी बैक्टीरियल एजेंट के रूप में जाना जाता है, जो रूसी और अन्य फंगल संक्रमण को ठीक करने में हमारी हेल्प करता है। यह मैग्नीशियम, पोटेशियम, फॉस्फोरस और विटामिन का भी स्रोत है, जो बालों के विकास में हमरी बहुत हेल्प करता है।
नीम :-
नीम एक बेहतरीन एंटी-माइक्रोबियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी एजेंट है। नीम में खून को साफ करने और रूसी को दूर करने के भी गुण पाए जाते हैं। नीम का पत्ता फैटी एसिड, विटामिन ई, लिमोनोइड्स और एंटीऑक्सीडेंट का भी एक संभावित स्रोत है।
मेथी :-
मेथी विटामिन ए, बी, और सी, एंटीऑक्सीडेंट, आयरन और प्रोटीन से भरपूर होती है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण भी होते हैं। मेथी का पेस्ट सिर की त्वचा पर लगाने से यह सिर को नमी प्रदान करता है। और तेल का संतुलन भी बनाए रखता है। रूसी को रोकता है और सिर को साफ रखता है।
यह भी पढ़ें:
फ्रिज में रखी इन चीजों का अगर आप भी करते है इस्तेमाल तो हो जाए सावधान
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News