अल खोर (एजेंसी/वार्ता): गत विश्व चैम्पियन फ्रांस इंग्लैंड पर 2-1 की जीत के बाद फीफा विश्व कप कतर 2022 के अंतिम चार में पहुंच गया है। फ्रांस शनिवार को अल बेयट स्टेडियम में इंग्लैंड पर रोमांचक जीत के बाद सेमीफाइनल में मोरक्को से भिड़ेगा। मोरक्को ने पुर्तगाल को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
फ्रांस की शानदार जीत में ओलिवर गिरौड का दूसरे हाफ में शानदार हेडर अंत में विजयी साबित हुआ। जबकि ऑरेलियन टचौमेनी ने टीम के लिए पहला गोल कर मैच में इंग्लैंड को हराने में अहम भूमिका निभाई। इंग्लैंड की तरफ से एकमात्र गोल हैरी केन ने पेनल्टी के जरिए किया। फ्रांस लगातार दूसरी बार सेमीफाइनल में पहुंचा है।
-एजेंसी/वार्ता
यह भी पढ़े: मैं बात नहीं करना चाहता, सिर्फ मौका मिलने पर प्रदर्शन करना चाहता हूं: ईशान किशन
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News