फराह खान, मलाइका अरोड़ा और बोनी कपूर ने संगीता फ़ोगाट के डांस की तारीफ की

सेलिब्रिटी डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा के मंच पर रेसलर संगीता फ़ोगाट के डांस की जज फराह खान,मलाइका अरोड़ा और फिल्मकार बोनी कपूर ने तारीफ की है।

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न का शो, झलक दिखला जा में ‘बोनी कपूर स्पेशल’ एपिसोड होगा। इसमें बोनी कपूर की प्रतिष्ठित फिल्मों के कुछ चार्ट-टॉपिंग गानों की धुन पर शानदार परफॉर्मेंस के साथ डांस फ्लोर चमक उठेगा। संगीता कोरियोग्राफ़र भरत घरे के साथ ‘मेरा ही जलवा’ गाने पर परफॉर्म करते हुये नजर आयेंगी।जज फराह खान ने कहा, संगीता और भरत, मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि यह वही लड़की है जिसने पिछले हफ्ते ‘हवा हवाई’ पर परफॉर्म किया था। पूरी तरह से अलग किरदार में तब्दील होकर, वह पहचानी नहीं जा रही है। संगीता, मुझे ऐसा लगता है कि आपको यह अवतार और भी अधिक पसंद आया है। यह एक दमदार परफॉर्मेंस था, जिस तरह ‘वांटेड’ मनोरंजक थी, उसी तरह यह परफॉर्मेंस भी मनोरंजक था।

मलायका अरोड़ा ने कहा, “संगीता, भरत, क्या गाना है, क्या परफॉर्मेंस है! बिल्कुल ‘जलवा’, पूरी तरह से ‘जलवा’ एक्ट जैसा लगता है। बहुत अच्छा। आप हर चीज़ के साथ प्रयोग कर रही हैं। यह बहुत मज़ेदार था, आपने बेहद विविधता दिखाई। मुझे आप बहुत पसंद हैं, संगीता। मैं वास्तव में आपको पसंद करती हूं। ‘बाहर, आपने पदक जीते हैं, लेकिन यहां – आप दिल जीत रही हैं।’ आप हर सप्ताह, हर परफॉर्मेंस से हमारा दिल जीतती हैं। हमें ऐसे ही सरप्राइज़ देते रहिए। मुझे वह अच्छा लगता है। हर हफ्ते, आप कुछ नया आज़मा रही हैं।
बोनी कपूर ने कहा, संगीता आपने कुश्ती में अद्भुत कौशल दिखाया है लेकिन मैं आपको पहली बार एक डांसर के रूप में देख रहा हूं। खैर, अब मेडल की बात चली है तो मैं खुद आपको एक मेडल देना चाहूंगा, संगीता। आपने कुश्ती से पूरी दुनिया में नाम कमाया है, आज आपने इस मंच पर डांस करके नाम कमाया है। झलक दिखला जा हर शनिवार और रविवार रात 9:30 बजे सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न पर प्रसारित होता है।

– एजेंसी