Vitamin D की कमी से होने वाले रोग, कारण, लक्षण, और उपाय

आजकल इस ब्यस्त जीवनशैली में हम अपने लिए थोड़ा सा भी समय नहीं निकाल पाते हैं, इससे हमारे शरीर को बहुत ही नुकसान हो सकता है। इसीलिए इस बिजी लाइफ से थोड़ा सा वक्त हमें अपने लिए निकालना बहुत ही जरुरी है जिससे हम अपनी दिनचर्या को परिवर्तित करके खुद को स्वस्थ रख सकते है। हमारे शरीर को बहुत से प्रोटीन, कैलशियम व विटामिंस की आवश्यकता होती है। ये विटामिन और मिनरल हमारे शरीर की कमियों को पूरा करते है। इसीलिए एक्सपर्ट भी हमें विटामिन व मिनरल्स से भरपूर आहार का सेवन करने की सलाह देते है।

हमरे शरीर के लिए विटामिन डी भी बहुत आवश्यक होता है. शरीर में विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए हम कुछ विशेष चीज़ों का सेवन कर सकते हैं। सूरज की किरणों से भी कुछ हद तक विटामिन डी की कमी को पूरा किया जा सकता है। तो आइये जानते है इसके बारे में विस्तार से।

शरीर के लिए क्यों ज़रूरी है विटामिन डी?

विटामिन डी की कमी से हमारे शरीर में हड्डियों से संबधित रोग होने की संभावना अधिक रहती है। जिसके कारण शरीर में हमेशा दर्द बना रहता है। विटामिन डी हमारे शरीर को स्वस्थ व हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करता है। इससे कैंसर जैसी बीमारियों से लड़ने में भी मदद मिलती है।

शरीर में विटामिन डी की कमी के लक्षण :-

ब्लड प्रेशर की समस्या

थकान महसूस होना

हड्डियों में दर्द होना

शरीर में झुर्रियां पड़ना

डिप्रेशन होना

मांसपेशियां कमजोर होना

डायबिटीज होना

कैंसर का खतरा होना

इम्यूनिटी कमजोर होना

बच्चों में रिकेट्स होना

हड्डियों का मुलायम होना

विटामिन डी को प्राप्त करने के स्त्रोत :-

सूर्य के संपर्क में रहने से हमें विटामिन डी प्राप्त होता है जो हमारे शरीर के लिए बहुत ही अच्छा होता है।

विटामिन डी शरीर के विकास के लिए बहुत ही आवश्यक है।शरीर में विटामिन डी की कमी से शरीर में सूखा रोग हो जाता है। सूखा रोग को हम रिकेट्स भी कहते हैं।

निम्नलिखित चीज़ों का सेवन से विटामिन डी की कमी को पूरा कर सकते है :-

उपाय :-

अंडे की जर्दी से विटामिन डी की कमी को पूरा किया जा सकता है इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन डी पाया जाता है।

दूध से विटामिन डी की कमी को पूरा किया जा सकता है। इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम और विटामिन डी की मात्रा पाई जाती है।

मशरूम ज्यादातर लोगो को पसंद नहीं होता है लेकिन यह हमारे शरीर के लिए बहुत ही फ़ायदेमंद होता है। इसमें विटामिन b1, B2, B5, विटामिन C और विटामिन D का अच्छा स्त्रोत होता है।

दही हमारे लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। हमें रोजाना दही का सेवन करना चाहिए। इसमें विटामिन डी एवं कैल्शियम की मात्रा प्राप्त पाई जाती है और यह हमारा हाजमा भी ठीक रखता है।

मछली में विटामिन ए और विटामिन B12 की मात्रा पाई जाती है। इसको खाने से विटामिन डी की कमी को पूरा किया जा सकता है।

साबुत अनाज जैसे – मूंग, चना आदि में विटामिन डी पाया जाता है। इसे रात में भिगोकर रख देना चाहिए और सुबह इसका सेवन करना चाहिए।

ओट्स में विटामिन डी और फाइबर की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है।इसका रोजाना उपयोग करना चाहिए।

विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए सुबह की धूप हमारे शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है।

यह भी पढ़ें:

विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए क्या खाए, जानिए यहाँ