उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज एक दिवसीय राजस्थान यात्रा पर अजमेर जिले के किशनगढ़ हवाई अड्डे पर पहुंचे। श्री धनखड़ की हवाई अड्डे पर अजमेर के संभागीय आयुक्त चौथीराम मीणा, जिला क्लकटर डा. भारती दीक्षित एवं पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट ने अगवानी की। इसके बाद वह सड़क मार्ग से अजमेर मेयो कालेज के लिए कड़ी सुरक्षा चक्र में रवाना हुए।
मेयो कालेज पहुंचने पर मेयो जनरल कौंसिल अध्यक्ष गजराज सिंह जोधपुर तथा उपाध्यक्ष ब्रजराज सिंह किशनगढ़ ने उनका स्वागत किया। उन्होंने प्रसिद्ध मेयो कॉलेज गर्ल्स स्कूल अजमेर के 35वें वार्षिक उत्सव समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर मेधावी छात्राओं को पुरूस्कृत करेंगे।
श्री धनखड़ कार्यक्रम पश्चात अपराह्न पौने तीन बजे किशनगढ़ हवाई अड्डे से दिल्ली प्रस्थान करेंगे।
– एजेंसी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News