लीमा (एजेंसी/वार्ता): दक्षिण अफ्रीकी देश पेरू में राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शनों के दौरान मरने वालों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है। देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी है। मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “विरोध प्रदर्शन के दौरान 19 लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है और 152 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और आठ लोगों की मौत हो चुकी है।”
उल्लेखनीय है कि सात दिसंबर को पूर्व राष्ट्रपति पेड्रो कैस्टिलो के महाभियोग और गिरफ्तारी के बाद देश भर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने तत्काल राष्ट्रपति चुनाव और देश की संसद को भंग करने का आह्वान किया। बुधवार को पेरू सरकार ने विरोध प्रदर्शनों के सिलसिले में 30 दिनों के लिए आपातकाल की घोषणा की है।
-एजेंसी/वार्ता/स्पूतनिक
यह भी पढ़े: जापान मेें कोविड से मरने वालों की अंत्येष्टि प्रक्रिया पर प्रतिबंध में ढील देने पर विचार
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News