कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी संविधान, लोकतंत्र और न्याय की रक्षा के लिए संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार एक सुनियोजित ढंग से संविधान के आधार स्तंभों हमला कर रही है।
खड़गे ने आज बेंगलुरु में पार्टी कार्यालय पर झंडा फहराया। इस दौरान राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवाकुमार प्रमुख रूप से मौजूद थे। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि ये साल तय करेगा कि हम संविधान, लोकतंत्र और न्याय के मूल्यों को बचा पाएंगे या हम फिर उसी दौर में पहुंच जाएंगे, जहां हर एक व्यक्ति समान नहीं होगा; उनके अधिकार समान नहीं होंगे।
खड़गे ने कहा कि न्याय, समानता, बंधुत्व, स्वतंत्रता, भाईचारा, धर्मनिरपेक्षता और समाजवाद भारत के मूलभूत स्तंभ हैं। आज हर भारतीय को संविधान द्वारा प्रदत्त मौलिक और बुनियादी अधिकारों पर धीरे-धीरे अतिक्रमण हो रहा है और उन्हें ख़त्म किया जा रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि संविधान द्वारा प्रदत्त मौलिक और बुनियादी अधिकारों की रक्षा करना हमारी आजीवन प्रतिबद्धता है। यह साल भारत के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। संविधान द्वारा प्रदत्त मौलिक और बुनियादी अधिकारों की रक्षा करना हमारी आजीवन प्रतिबद्धता है।
– एजेंसी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News