कार्यकर्ताओं में नया जोश भरा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने : अरुण तोमर

मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने आज राजधानी दिल्ली के हजारों कार्यकर्ताओं में नया जोश भर दिया। अरविन्द केजरीवाल का भाषण सुन हजारों कार्यकर्ताओं में नये जोश का संचार हो गया है। यह कहना है घोंडा विधानसभा के आम आदमी पार्टी के संगठन मंत्री अरुण तोमर का। अरुण तोमर कहते हैं आम आदमी पार्टी का जन्म आंदोलन से हुआ है इसका एक-एक कार्यकर्ता क्रांतिकारी है जिनका डरने का कोई सवाल ही नहीं उठता।

अरुण तोमर कहते हैं हमारे नेता अरविन्द जी ने आह्वान कर दिया वे जेल जाने नहीं डरते। यदि प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी यह सोचते हैं कि मुझे जेल में डालकर आम आदमी पार्टी को खत्म कर देंगे तो उनकी भारी भूल है। सीएम केजरीवाल ने कहा हम जेल से ही चुनाव लड़ लेंगे और पहले से भी ज्यादा सीटें जीतेगें। इतना ही नहीं भाजपा लोकसभा चुनावों में पूरे देश में हारेगी और दिल्ली की सातों सीते भारी अन्तराल से भाजपा हार जायेगी और सालों साल तक भाजपा दिल्ली का कोई चुनाव नहीं जीत पाएगी।

अरुण तोमर कहते हैं केजरीवाल जी ने कहा दिल्ली जीतने के लिए मोदी जी इस जन्म में तो ख्वाब लेना बंद कर दें। आम आदमी पार्टी मात्र दस साल में इतनी तेजी से आगे बढ़ी है पूरे विश्व में कोई भी पार्टी इतनी जल्दी आगे नहीं बढ़ी। अरुण तोमर कहते हैं हमे अपने नेता और उनकी सोच पर गर्व है और हम उन्हें सलाम करते हैं।

– एजेंसी