दुनिया

December, 2022

  • 8 December

    बंगलादेश की राजधानी ढाका में बीएनपी-पुलिस के बीच झड़प, एक की मौत

    ढाका (एजेंसी/वार्ता): बंगलादेश की राजधानी ढाका के नया पलटन इलाके में बुधवार को विपक्षी बंगलादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गयी और सात अन्य घायल हो गये। मृतक की पहचान मकबूल अहमद के रुप में हुई है। झड़प के दौरान गंभीर रूप से घायल मकबूल अहमद को ढाका मेडिकल कॉलेज अस्पताल …

  • 8 December

    वाशिंगटन: मानहानि के मामले में फॉक्स अध्यक्ष मर्डोक दर्ज कराएंगे बयान

    वाशिंगटन (एजेंसी/वार्ता): प्रसिद्ध फॉक्स के अध्यक्ष रूपर्ट मर्डोक मानहानि के एक मुकदमे में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 13-14 दिसंबर को अपना बयान दर्ज कराएंगे। मानहानि का यह मामला श्री मर्डोक की कंपनी और उनके केबल टीवी नेटवर्क के खिलाफ डोमिनियन की ओर से दर्ज कराया गया है। इस मामले को लेकर फॉक्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) व श्री मर्डाेक …

  • 8 December

    रूस के सशस्त्र बलों, ड्रोन आपूर्ति पर यूरोपीय आयोग की नजर

    ब्रसेल्स (एजेंसी/वार्ता): यूरोपीय आयोग की ओर से रूस के खिलाफ प्रस्तावित प्रतिबंधों के नौवें पैकेज में करीब 200 व्यक्तियों और संस्थानों के अलावा ड्रोन की आपूर्ति पर भी नकेल कसने की व्यवस्था है। यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने बुधवार को यहां जारी एक बयान में कहा कि नौवें पैकेज में करीब 200 अतिरिक्त व्यक्तियों और संस्थाओं …

  • 8 December

    मेक्सिको में सशस्त्र संघर्ष में सात लोगों की मौत, स्कूल अस्थायी रूप से बंद

    मेक्सिको सिटी (एजेंसी/वार्ता): अमेरिका के पूर्वोत्तर मेक्सिको के राज्य तमुलिपास के न्यूवो लारेडो शहर में सशस्त्र नागरिकों और सैनिकों के बीच संघर्ष की में कम से कम सात लोग मारे गए हैं। सार्वजनिक सुरक्षा के राज्य सचिवालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी। सचिवालय ने ट्वीट किया, ” न्यूवो लारेडो शहर में आपातकालीन स्थिति को देखते हुए, हम सावधानी बरतने …

  • 8 December

    रूस और यूएई के राष्ट्रपतियों ने द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा की

    मास्को (एजेंसी/वार्ता): रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने दोनों देशों के बीच सहयोग को मजबूत करने को लेकर फोन पर बातचीत की है। क्रेमलिन समाचार पत्र द्वारा गुरुवार को जारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी। रिपोर्ट में बताया गया कि दोनों देशों के राष्ट्रपतियों ने परिवहन, रसद …

  • 7 December

    तुर्की के आतंरिक मंत्री सुलेमान सोयलू बोले- इंस्ताबुल आतंकी हमला सोशल मीडिया का उत्पाद

    काहिरा (एजेंसी/वार्ता/स्पूतनिक): इंस्ताबुल में पिछले महीने हुए आतंकी हमले में काम में लिए गए विस्फोटक उपकरण को तुर्की में प्रतिबंधित कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी (पीकेके) के एक सदस्य के मोबाइल फोन के माध्यम से सोशल मीडिया पर प्राप्त तकनीकी निर्देशों का उपयोग करके बनाया गया था। यह जानकारी तुर्की के आतंरिक मंत्री सुलेमान सोयलू ने दी। उन्होंने कहा कि मैं आपको …

  • 7 December

    अर्जेंटीना की उपराष्ट्रपति को छह वर्ष की कैद, भ्रष्टाचार के आरोप में मिली हैं सजा

    ब्यूनस आयर्स (एजेंसी/वार्ता): अर्जेंटीना की एक अदालत ने उपराष्ट्रपति क्रिस्टीना फर्नांडीज डी किरचनर को भ्रष्टाचार के आरोप में मंगलवार को छह वर्ष की जेल की सजा सुनायी और इसके साथ ही सार्वजनिक पद धारण करने पर आजीवन प्रतिबंध भी लगा दिया। सुश्री फर्नाडीज ने जिन्होंने वर्ष 2007 और 2015 के बीच दो-कार्यकाल के लिए राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया …

  • 7 December

    कर धोखाधड़ी मामले में ट्रंप संगठन दोषी, 16 लाख अमेरिकी डॉलर का लग सकता हैं जुर्माना

    वाशिंगटन (एजेंसी/वार्ता): अमेरिका में न्यूयॉर्क शहर की एक न्यायपीठ ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हमनाम रियल एस्टेट कंपनी को आपराधिक कर धोखाधड़ी का दोषी करार दिया हैं। न्यायपीठ ने मंगलवार को ट्रम्प संगठन की दो संस्थाओं को धोखाधड़ी, षड़यंत्र, आपराधिक कर धोखाधड़ी, और व्यापार रिकॉर्ड को गलत साबित करने की योजना सहित सभी मामलों में दोषी पाया। ट्रम्प उस …

  • 7 December

    कोलंबिया में भूस्खलन से एक बस सहित कई वाहन दबे, 34 लोगों की दर्दनाक मौत

    बोगोटा (एजेंसी/वार्ता): कोलंबिया में भूस्खलन से एक बस सहित कई वाहन दब गए, जिसमें मृतकों की संख्या 34 हो गई है। स्थानीय मीडिया द्वारा मंगलवार को जारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी। रिसाराल्डा के गवर्नर विक्टर मैनुअल तामायो ने बताया कि रिसाराल्डा के पश्चिमी-मध्य विभाग में परेरा-क्विब्दो राजमार्ग पर रविवार को जब भूस्खलन हुआ, उसी दौरान, वहां से एक …

  • 7 December

    श्रीलंका के स्वास्थ्य मंत्रालय ने विदेशी यात्रियों के लिए कोविड प्रतिबंध हटाये

    कोलंबो (एजेंसी/वार्ता): श्रीलंका के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि उसने विदेशों से आने वाले यात्रियों पर लगे कोविड-19 प्रतिबंधों को हटा दिया है। मंत्रालय ने यहां जारी बयान में कहा कि विदेश से आने वाले किसी भी व्यक्ति द्वारा कोविड-19 टीकाकरण प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने की आवश्यकता को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। इसके अलावा, पॉलिमरेज शृंखला …