दुनिया

December, 2022

  • 9 December

    एम 23 विद्रोहियों ने 17 महिलाओं और 12 बच्चों समेत 131 नागरिकों की हत्या की

    संयुक्त राष्ट्र (एजेंसी/वार्ता): पूर्वी कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (डीआरसी) में पिछले सप्ताह एम 23 विद्रोहियों ने 17 महिलाओं और 12 बच्चों सहित कम से कम 131 नागरिकों की हत्या कर दी। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के मुख्य प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने गुरुवार को कहा, “अतिरिक्त आठ लोगों को गोली मारकर घायल कर दिया गया, 60 लोगों का अपहरण तथा कम …

  • 9 December

    नये लड़ाकू विमान विकसित करने की योजना, ब्रिटेन-इटली-जापान ने टीम बनाई

    लंदन (एजेंसी/वार्ता): ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनुक कृत्रिम सतर्कता का इस्तेमाल कर एक नये लड़ाकू विमान विकसित करने के लिए ब्रिटेन, इटली और जापान के बीच सहयोग की घोषणा करने वाले है। बीबीसी ने बताया कि प्रधानमंत्री सुनक ने कहा कि संयुक्त उद्यम का उद्देश्य ब्रिटेन में हजारों रोजगार बनाने और सुरक्षा को मजबूत करना है। उन्होंने बताया कि ये …

  • 9 December

    इंडोनेशिया में कोयला खदान में विस्फोट, नौ श्रमिकों की मौत

    जकार्ता (एजेंसी/वार्ता/शिन्हुआ): इंडोनेशिया के पश्चिमी सुमात्रा प्रांत में शुक्रवार को एक कोयला खदान में विस्फोट होने से कम से कम नौ श्रमिकों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए तथा एक श्रमिक लापता हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। प्रांतीय तलाश एवं बचाव कार्यालय के प्रेस अधिकारी एरीफ प्रतामा ने शिन्हुआ को फोन पर यह जानकारी …

  • 9 December

    ऑस्ट्रेलिया के सिडनी हार्बर पुल पर यातायात रोकने पर 15 महीने की सजा

    मेलबर्न (एजेंसी/वार्ता): ऑस्ट्रेलिया में अप्रैल में सिडनी हार्बर पुल पर व्यस्त समय में एकल लेन पर यातायात को 28 मिनट तक अवरुद्ध कर जलवायु परिवर्तन पर कार्रवाई करने का आह्वान करने पर डियाना वायलेट कोको को 15 महीने जेल की सजा सुनाई गई है। बीबीसी ने रिपोर्ट में बताया कि ऑस्ट्रेलिया के एक न्यायाधीश ने कोको को यातायात कानूनों का …

  • 8 December

    दो बल्लेबाजों के नाबाद शतकों से ऑस्ट्रेलिया मजबूत, वेस्ट इंडीज टीम को मुसीबत में डाला

    एडिलेड (एजेंसी/वार्ता): ऑस्ट्रेलिया ने मार्नस लाबुशेन (120 नाबाद) और ट्राविस हेड (114 नाबाद) के शतकों की बदौलत वेस्ट इंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन गुरुवार को तीन विकेट के नुकसान पर 330 रन बना लिये। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। डेविड वॉर्नर 29 गेंदों पर चार चौकों के साथ 21 रन बनाकर आउट हो गये, जिसके बाद …

  • 8 December

    पेरू की पहली महिला राष्ट्रपति बनी डीना बोलुआर्टे, 26 जुलाई 2026 तक सत्ता में रहेगी

    लीमा (एजेंसी/वार्ता): पेरू में जबरदस्त राजनीतिक उठापटक के बीच राष्ट्रपति पेड्रो कास्टिलो पर लगातार नैतिकता के प्रति अक्षमता दिखाने का आरोप लगाते हुए लाये गये महाभियोग चलाकर डीना बोलुआर्टे को देश की पहली महिला राष्ट्रपति के रूप में शपथ दिलायी गयी। सुश्री बोलुआर्टे ने 26 जुलाई 2026 तक देश के राष्ट्रपति के रूप में ईश्वर, गृहराज्य और सभी पेरूवियाई नागरिकों …

  • 8 December

    अमेरिका में टिकटॉक के खिलाफ मामला दर्ज, भेड़ की खाल में छिपे भेडिये की मिली संज्ञा

    इंडियाना (एजेंसी/वार्ता): जाने माने सोशल मीडिया एप टिकटॉक के खिलाफ अमेरिका के इंडियाना प्रांत में मामला दर्ज किया गया है। बीबीसी की रिपोर्ट में बताया गया कि एटॉर्नी जनरल टॉड रोकिटा ने टिकटॉक की मूल कंपनी बाइटडांस के खिलाफ अमेरिकी उपभोक्ता संरक्षण कानून का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। कंपनी के खिलाफ दो मामले दर्ज कराये गये हैं एक …

  • 8 December

    इंग्लैंड में चलन में आया किंग चार्ल्स तृतीय की तस्वीर वाला पहला सिक्का

    लंदन (एजेंसी/वार्ता): इंगलैंड में किंग चार्ल्स तृतीय की तस्वीर वाला पहला सिक्का गुरुवार को प्रचलन में आ गया। द सन की रिपोर्ट के अनुसार पचास पैसे का यह सिक्का आधिकारिक तौर पर चलन में आ गया है और इंगलैंड के पोस्ट ऑफिस में उपलब्ध है। किंग का चित्र सिक्के पर वहां नजर आएगा जहां पहले महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का चेहरा …

  • 8 December

    18 साल का कॉलेज छात्र चुना गया अमेरिका में मेयर, सबसे कम उम्र में हासिल की उपलब्धि

    अर्कांसस (एजेंसी/वार्ता): अमेरिका के अर्कांसस प्रांत में 18 वर्षीय कालेज छात्र जेलेन स्मिथ कथित तौर पर देश में निर्वाचित होने वाले सबसे कम उम्र का अश्वेत मेयर बन गये हैं। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार श्री स्मिथ ने मई में ही हाई स्कूल छोड़ा था। मंगलवार को टेनेसी के मेम्फिस से 30 मील पश्चिम में अर्ल के ग्रामीण शहर का …

  • 8 December

    इराक में रूस के राजदूत ने कहा- इराक के घरेलू मामलों में अमेरिका और नाटो का दखल

    मॉस्को (एजेंसी/वार्ता): इराक में रूस के राजदूत एलब्रुस कुत्रशेव ने कहा कि अमेरिका और उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) इराक पर कब्जा नहीं कर रहे हैं लेकिन वे देश के आंतरिक मामलों में दखल दे रहे हैं। कुत्रशेव ने कहा,“इराक में स्थिति बहुत ही अस्पष्ट है। लंबे समय से कोई कब्जा नहीं हुआ है, लेकिन आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप है। …