राजनीति

December, 2022

  • 9 December

    मध्यप्रदेश: नए मतदाता बनने के लिए 17 लाख से अधिक लोगों ने किया आवेदन

    भोपाल (एजेंसी/वार्ता) मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2023 के लिए 8 दिसम्बर तक नाम जोड़ने, हटाने, संशोधन, परिवर्तन के लिए 27 लाख 8 हजार 128 आवेदन प्राप्त हुए हैं। नए मतदाता बनने के लिए भी युवाओं ने बढ़-चढ़ कर आवेदन किया। आधिकारिक जानकारी के अनुसार प्रदेश में 9 नवम्बर से 8 दिसम्बर तक चले विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण में फार्म-6 के …

  • 9 December

    डॉ. रसप्पा विश्वनाथन आईआईएसआर लखनऊ के नये निदेशक बने

    लखनऊ (एजेंसी/वार्ता): विश्व रैंकिंग में शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों में शामिल प्रख्यात पादप रोग वैज्ञानिक डॉ. रसप्पा विश्वनाथन ने शुक्रवार को भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान (आईआईएसआर) लखनऊ के निदेशक पद का कार्यभार ग्रहण किया। आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि निदेशक पद ग्रहण करने से पूर्व डॉ. विश्वनाथन गन्ना प्रजनन संस्थान, कोयंबटूर (तमिलनाडु) में फसल सुरक्षा विभाग में अध्यक्ष पद पर …

  • 9 December

    विधायक संजीव झा बोले- AAP देश की सबसे अधिक तेजी से बढती पार्टी

    बोकारो (एजेंसी/वार्ता): आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह बुड़ारी विधायक संजीव झा ने आज कहा कि उनकी पार्टी देश में सबसे तेज गति से आगे बढ़ने वाली पार्टी है । हाल ही में हुए चुनाव और आप को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलने के बाद यह बात साबित हो गई है। झा ने शुक्रवार को यहां पत्रकारों से …

  • 9 December

    केरल के CM पिनाराई विजयन शनिवार को चार्टर गेटवे का उद्धाटन करेंगे

    कोच्चि (एजेंसी/वार्ता): केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन शनिवार को चार्टर संचालन के लिए कोचिन अंतराष्ट्रीय हवाईअड्डे लिमिटेड (सीआईएएल) के बिजनेस जेट टर्मिनल का उद्धाटन करेंगे। गेटवे अंतरराष्ट्रीय और घरेलू व्यापार जेट सेवाओं, पर्यटन और व्यापार बैठकों को एकीकृत करने के लिए एक मंच के रूप में काम करेगा। यह 40,000 वर्ग फुट क्षेत्र को कवर करने वाला देश का सबसे …

  • 9 December

    बीएसएफ-बीजीबी ने बढ़ते सीमा पार अपराधों पर व्यक्त की चिंता

    अगरतला (एजेंसी/वार्ता): सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और उसके बंगलादेशी समकक्ष बॉर्डर गार्ड्स बांग्लादेश (बीजीबी) के यहां आयोजित दो दिवसीय सीमा समन्वय सम्मेलन का समापन शुक्रवार को विभिन्न सीमा पार आपराधिक गतिविधियों तथा विशेष रूप से त्रिपुरा से मादक पदार्थों की आवाजाही पर केंद्रित चर्चा के संयुक्त रिकॉर्ड पर हस्ताक्षर के साथ हुआ। रिपोर्ट के मुताबिक त्रिपुरा का इस्तेमाल म्यांमार से …

  • 9 December

    भाजपा की सरकार बनने पर रीट मामले की सीबीआई जांच होगी- वासुदेव देवनानी

    जयपुर (एजेंसी/वार्ता): राजस्थान में पूर्व मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता वासुदेव देवनानी ने अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) पेपर लीक मामले में मंत्री सुभाष गर्ग को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा है कि अगले वर्ष भाजपा की सरकार बनने पर इस मामले की जांच केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से कराई जायेगी। देवनानी भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर जन आक्रोश यात्रा को …

  • 9 December

    जौनपुर: चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी खोल ले दूसरा बैंक खाता, जिला प्रशासन ने दी सलाह

    जौनपुर (एजेंसी/वार्ता): उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिला प्रशासन ने निकाय चुनाव लड़ने के इच्छुक प्रत्याशियों को बैंक में दूसरा खाता खोलने की सलाह दी है। जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि चुनाव से सम्बन्धित व्यय किये जाने के लिये प्रत्याशी द्वारा एक अलग से बैंक मेंं खाता खोला जाएगा। इस खाते की सूचना रिटर्निंग ऑफिसर एवं जिला …

  • 9 December

    नीतीश कुमार अब तेजस्वी को सत्ता सौंप शिवानंद के आश्रम जाएं: सुशील मोदी

    पटना (एजेंसी/वार्ता): भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने आज कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को कुढनी में हार की जिम्मेदारी लेते हुए उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को सत्ता सौंप कर श्रीी शिवानंद तिवारी के आश्रम चले जाना चाहिए। बिहार के पूर्व …

  • 9 December

    अमेरिका-रूस ने कैदियों की अदला बदली की, जानिए क्या हैं पूरा मामला

    मॉस्को (एजेंसी/वार्ता): संयुक्त अरब अमीरात में अबू धाबी हवाईअड्डे पर रूसी नागरिक विक्टर बाउट और अमेरिकी बास्केटबॉल खिलाड़ी ब्रिटनी ग्राइनर की अदला बदली हुई। रूस के विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी हैं। मंत्रालय ने गुरुवार को टेलीग्राम पर जारी एक बयान में कहा, “वाशिंगटन ने विनिमय योजना में बाउट को शामिल करने पर बातचीत से स्पष्ट रूप से इनकार …

  • 9 December

    नये लड़ाकू विमान विकसित करने की योजना, ब्रिटेन-इटली-जापान ने टीम बनाई

    लंदन (एजेंसी/वार्ता): ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनुक कृत्रिम सतर्कता का इस्तेमाल कर एक नये लड़ाकू विमान विकसित करने के लिए ब्रिटेन, इटली और जापान के बीच सहयोग की घोषणा करने वाले है। बीबीसी ने बताया कि प्रधानमंत्री सुनक ने कहा कि संयुक्त उद्यम का उद्देश्य ब्रिटेन में हजारों रोजगार बनाने और सुरक्षा को मजबूत करना है। उन्होंने बताया कि ये …