चेन्नई (एजेंसी/वार्ता): तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एवं सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) अध्यक्ष एम.के.स्टालिन ने लोकसभा में नारिकोरवन समाज को अनुसूचित जनजाति (एसटी) सूची में शामिल करने वाले विधेयक के पारित होने का स्वागत किया। एक ट्वीट में उन्होंने कहा, “मैं भारत के माननीय प्रधानमंत्री को पहले ही नारिकाेरवन और कुरुविक्कारा समुदाय को एसटी सूची में शामिल करने को लिख चुका …
राजनीति
December, 2022
-
16 December
जहरीली शराब कांड पर विपक्ष के हंगामे के बाद विधानसभा की कार्यवाही स्थगित
पटना (एजेंसी/वार्ता): बिहार के सारण जिले में जहरीली शराब कांड के मुद्दे पर आज मुख्य विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के हंगामे के बाद विधानसभा की कार्यवाही 18 मिनट के भीतर ही स्थगित कर दी गयी। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सदस्यों ने दिन के लिए सदन के सूचीबद्ध कार्य को स्थगित करने के मुद्दे पर दिए गए …
-
16 December
हरियाणा में विभिन्न विभागों के विलय को लेकर अधिसूचना जल्द
हरियाणा (एजेंसी/वार्ता): हरियाणा में विभिन्न विभागों के विलय के प्रस्ताव को मंत्रिमंडल की मिलने के बाद अब राज्य सरकार अगले चार या पांच दिनों में इस सम्बंध में अधिसूचना जारी करेगी। विलय को लेकर मुख्य सचिव संजीव कौशल ने विभागों के प्रशासनिक सचिवों से टिप्पणियां एवं नियमों सम्बंधी आवश्यक जानकारियां मांग ली हैं, जिसके बाद अधिसूचना का प्रारूप तैयार कर …
-
16 December
योगी सरकार का शहर पर फोकस मगर गांव के विकास में पैनी नजर
लखनऊ (एजेंसी/वार्ता): नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार का फोकस भले ही अभी शहर हों मगर 2024 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर गांवों के विकास पर भी बराबर की नजर है। दरअसल तमाम शहरीकरण के बावजूद उत्तर प्रदेश की सर्वाधिक आबादी गांवों में ही बसती है। देश के सर्वाधिक गांव भी उत्तर प्रदेश में ही हैं। …
-
16 December
माकपा, त्रिपुरा चुनाव में धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक पार्टियों के साथ गठबंधन को तैयार
अगरतला (एजेंसी/वार्ता): मार्क्सवादी कमुनिस्ट पार्टी (माकपा) की केंद्रीय समिति ने शुक्रवार को अगले वर्ष फरवरी में होने वाले त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार को सत्ता से बेदखल करने के लिए लोकतांत्रिक और धर्मनिरपेक्ष दलों के साथ गठबंधन को मंजूरी दे दी है। माकपा के राज्य सचिव जितेन्द्र चौधरी ने शुक्रवार को बताया कि माकपा पोलित …
-
16 December
कोटा में इंदिरा गांधी की 21 फीट ऊंची प्रतिमा हुई स्थापित, जल्द होगा अनावरण
कोटा (एजेंसी/वार्ता): राजस्थान में कोटा शहर की हृदय स्थली गुमानपुरा से छावनी और कोटरी की ओर जाने वाले रास्ते के बीच नये स्थान पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पेडेस्टल सहित 11 मीटर ऊंची प्रतिमा स्थापित कर दी गई हैं। प्रतिमा का जल्द ही अनावरण किया जाएगा। नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल ने बताया कि गुमानपुरा में …
-
16 December
पूनियां ने भूंगरा गांव पहुंचकर पीड़ितों एवं मृतकों के परिजनों को आर्थिक संबल प्रदान किया
जोधपुर (एजेंसी/वार्ता): राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने आज जोधपुर जिले के शेरगढ़ में भूंगरा गांव पहुंचकर गैस सिलेंडर हादसा पीड़ितों एवं मृतकों के परिजनों से मुलाकात की। डा पूनियां ने घायलों के उपचार एवं परिजनों को संबल देने के लिये अपने एक माह का वेतन, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ सहित तमाम भाजपा …
-
16 December
दीनदयाल मंच के प्रशिक्षण शिविर में आएंगे भाजपा के नेता
चित्तौड़गढ़ (एजेंसी/वार्ता): राजस्थान में सक्रिय पं दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच का यहां दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर शनिवार से होगा जिसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कई नेता यहां उपस्थित रहने के साथ वर्चुअल प्रशिक्षण भी देंगे। मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ. विनोद शुक्ला एवं प्रदेशाध्यक्ष सुरेश झंवर ने आज उक्त जानकारी देते हुए बताया कि यहां स्थित …
-
16 December
जहरीली शराब पीड़ितों को मुआवजा नहीं: नीतीश कुमार
पटना (एजेंसी/वार्ता): बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शराबबंदी पर अपना कड़ा रुख दोहराते हुए स्पष्ट कर दिया कि जहरीली शराब कांड के पीड़ितों को कोई मुआवजा नहीं दिया जाएगा। कुमार ने शुक्रवार को बिहार विधानसभा में भोजनावकाश से पहले विपक्ष के हंगामे में हस्तक्षेप करते हुए शराब के सेवन को निंदनीय बताया और कहा कि जहरीली शराब के सेवन …
-
16 December
भाजपा की एक दिवसीय विस्तारित पदाधिकारी बैठक कल कटनी में
भोपाल (एजेंसी/वार्ता): मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी की एक दिवसीय विस्तारित पदाधिकारी बैठक कल कटनी में आयोजित होगी। पार्टी के प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी ने आज यहां संवाददाताओं को बताया कि बैठक में पार्टी के संपन्न हुए कार्यक्रमों और अभियानों की समीक्षा होगी। वहीं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से पार्टी पदाधिकारी चर्चा करेंगे। बैठक की अध्यक्षता पार्टी की प्रदेश …
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News