राजनीति

December, 2022

  • 22 December

    भारत विश्व का सबसे बड़ा गन्ना,चीनी उत्पादक: नरेन्द्र सिंह तोमर

    नयी दिल्ली (एजेंसी/वार्ता): कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने गुरुवार को कहा कि भारत न केवल दुनिया का सबसे बड़ा गन्ना उत्पादक देश बन गया है बल्कि यह चीनी का सबसे बड़ा निर्यातक भी बन गया है। तोमर ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि देश में औसतन सालाना एक लाख 40 हजार करोड़ टन चीनी का उत्पादन होता …

  • 22 December

    अफगानिस्तान में महिलाओं के शिक्षा के अधिकार के हनन से भारत चिंतित

    नयी दिल्ली (एजेंसी/वार्ता): भारत ने अफगानिस्तान में तालिबान शासन द्वारा महिलाओं एवं लड़कियों के शैक्षणिक अधिकारों काे समाप्त किये जाने पर चिंता जतायी है और अफगानिस्तान में महिलाओं को समाज के हर पहलू में समान अधिकार दिये जाने की जरूरत पर बल दिया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने यहां नियमित ब्रीफिंग में संवाददाताओं के सवालों के जवाब …

  • 22 December

    पीसीबी अध्यक्ष के लिये सेठी की नियुक्ति को शहबाज ने मंजूरी दी: सूत्र

    इस्लामाबाद (एजेंसी/वार्ता): पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने पूर्व पत्रकार नजम सेठी को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) का नया चेयरमैन नियुक्त करने और रमीज़ राजा को हटाने की मंजूरी दे दी है। ‘जियो न्यूज़’ ने बुधवार को सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी। जियो न्यूज़ ने बताया कि प्रधानमंत्री कार्यालय इस नियुक्ति से जुड़ी चार अधिसूचनाएं जारी करेगा। पहली …

  • 22 December

    ब्रिटिश औपनिवेशिक काल में लूटी गयी नाइजीरिया की 22 कलाकृतियां जर्मनी ने लौटाईं

    अबुजा (एजेंसी/वार्ता): ब्रिटिश औपनिवेशिक काल में लगभग 120 साल से भी अधिक पहले नाइजीरिया से लूट कर यूरोपीय देशों में लायी गईं 22 कलाकृतियों को जर्मन सरकार ने वापस कर दिया है। जर्मन विदेश मामलों की मंत्री एनालेना बेयरबॉक ने मंगलवार को अपने नाइजीरियाई समकक्ष जेफ्री ओनेमा को 22 लूटी गई कलाकृतियों को सौंपते हुए कहा कि 120 साल पहले …

  • 22 December

    बाइडेन प्रशासन ने सुप्रीम कोर्ट से रिपब्लिकन मांग को अस्वीकार करने का किया आग्रह

    वाशिंगटन (एजेंसी/वार्ता): अमेरिका में बाइडेन प्रशासन ने सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर कर अनुरोध किया है कि वह शीर्षक 42 नीति को समाप्त करने के रिपब्लिकन मांग को अस्वीकार करें , जो अमेरिका की दक्षिणी सीमा पर प्रवासियों के निर्वासन को अधिकृत करती है। अमेरिकी न्याय विभाग ने मंगलवार को एक अदालती दस्तावेज में कहा कि, “सरकार का मानना है …

  • 22 December

    तालिबान ने महिलाओं की विवि शिक्षा पर लगायी रोक

    काबुल (एजेंसी/वार्ता): अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने अनिश्चितकाल के लिये महिलाओं को विश्वविद्यालय शिक्षा लेने से प्रतिबंधित कर दिया है। तालिबान सरकार के मंत्रिपरिषद ने मंगलवार को जारी एक पत्र में देश के सार्वजनिक और निजी विश्वविद्यालयों को निर्देश दिया गया कि महिला शिक्षा को तत्काल रूप से निलंबित किया जाये। उच्च शिक्षा मंत्री नेदा मोहम्मद नदीम द्वारा हस्ताक्षरित सभी …

  • 22 December

    जी-7 नेताओं से हिरोशिमा मेमोरियल यात्रा पर बातचीत कर रहा है जापान

    टोक्यो (एजेंसी/वार्ता): जापान मई 2023 में जी-7 के अगले शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है जिसमें वह जी-7 के नेताओं के लिए द्वितीय विश्व युद्ध में हिरोशिमा पर परमाणु बम हमले को प्रलेखित करने वाले हिरोशिमा शांति स्मारक संग्रहालय का दौरा करने पर बातचीत कर रहा है। यह जानकारी जापान के ब्रॉडकास्टर एनएचके ने बुधवार को दी। जापान 2023 …

  • 22 December

    अमेरिकी निचले सदन में ट्रंप की टैक्स रिटर्न रिपोर्ट जारी किये जाने के पक्ष में मतदान

    वाशिंगटन (एजेंसी/वार्ता): अमेरिका के निचले सदन की वेज़ एंड मींस कमेटी ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आयकर रिर्टन रिपोर्ट जारी किये जाने के पक्ष में मंगलवार को मतदान किया। डेमोक्रेटस के नेतृत्व वाले सदन की समिति में पार्टी लाइन पर चलते हुए उस रिपोर्ट को सदन में पेश किये जाने की अनुमति दी जिसमें 2015 से 2020 के बीच …

  • 22 December

    तालिबान का महिलाओं के लिए उच्च शिक्षा पर प्रतिबंध लगाना निराशाजनक: बिलावल भुट्टो

    इस्लामाबाद (एजेंसी/वार्ता): पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो-जरदारी कहा कि तालिबान का महिलाओं की उच्च शिक्षा एवं विश्वविद्यालयी शिक्षा पर प्रतिबंध लगाना बेहद निराशाजनक फैसला है, लेकिन इस मसले पर सबसे अच्छा तरीका यह होगा कि अफगानिस्तानी शासकों से बातचीत के जरिए जुड़े रहें। भुट्टो ने मंगलवार को अपनी वाशिंगटन यात्रा के दौरान यह बात कही थी। उन्होंने कहा, “मैं …

  • 22 December

    अब्दुल्ला, मैक्रॉं ने अपसी संबंधों व विभिन्न मुद्दों पर की चर्चा

    अम्मान (एजेंसी/वार्ता/शिन्हुआ): जॉर्डन के राजा अब्दुल्ला द्वितीय ने बुधवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉं के साथ विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और मध्य पूर्व में नवीनतम विकास को लेकर चर्चा की। जॉर्डन के शाही दरबार के एक बयान के अनुसार,“किंग अब्दुल्ला ने जॉर्डन में आयाेजित दूसरे बगदाद सम्मेलन में सहयोग और साझेदारी के लिए श्री मैक्रॉन …