राजनीति

February, 2024

  • 9 February

    ‘श्वेत पत्र’ नहीं, ‘सफेद झूठ पत्र’ है: कांग्रेस

    कांग्रेस ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि अर्थव्यवस्था पर मोदी सरकार का श्वेत पत्र एक ”सफेद झूठ पत्र” है और इसके बजाय केंद्र सरकार को रोजगार, नोटबंदी, सीमा पर तनाव और मणिपुर जैसे मुद्दों पर ऐसा दस्तावेज लेकर आना चाहिए। सरकार के ‘श्वेत पत्र’ के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा, ”यह ‘श्वेत पत्र’ नहीं, …

  • 9 February

    भारत में कोविड-19 के 121 नये मामले सामने आए

    भारत में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 121 नये मामले सामने आए हैं। इसी के साथ कोरोना वायरस से संक्रमित उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 856 हो गयी है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी सुबह आठ बजे तक के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 …

  • 9 February

    राजनाथ ने नरसिम्हा राव, चरण सिंह, स्वामीनाथन को ‘भारत रत्न’ दिये जाने के फैसले की सराहना की

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री पी. वी. नरसिम्हा राव ने मुश्किल समय में देश की सेवा की और उनका राजनीतिक कौशल और योगदान अनुकरणीय था। सिंह ने राव को ‘भारत रत्न’ से सम्मानित करने संबंधी सरकार के फैसले के बाद यह टिप्पणी की। रक्षा मंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसान नेता चौधरी चरण सिंह …

  • 9 February

    किसानों को उपज का सही मूल्य मिले, उनकी समृद्धि बढ़ाने के प्रयास तेज हों: मुर्मु

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किसानों की गरीबी की स्थिति को रेखांकित करते हुए शुक्रवार को कहा कि उनको उसकी उपज का सही मूल्य दिलाने और उनकी समृद्धि बढ़ाने के प्रयास अधिक तेज करने की जरूरत पर बल दिया। श्रीमती मुर्मु ने सरकार द्वारा इस दिशा में उठाए गए विभिन्न कदमों का उल्लेख करते हुए विश्वास जताया कि वर्ष 2047 तक …

  • 8 February

    नीतीश ने आडवाणी से की मुलाकात, भारत रत्न मिलने पर दी बधाई

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वयोवृद्ध नेता लाल कृष्ण आडवाणी से मुलाकात की और उन्हें भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ मिलने पर बधाई दी। विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन से नाता तोड़कर एक बार फिर से भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल होने के बाद अपनी पहली दिल्ली …

  • 8 February

    जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग में हिमस्खलन

    जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग से गुजरने वाले श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर बड़े पैमाने पर हिमस्खलन हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अब तक इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। अधिकारियों ने कहा कि हिमस्खलन की घटना सोनमर्ग में जोजिला सुरंग निर्माण वर्कशाप के पास हुई। हालांकि, घटना में किसी नुकसान की खबर नहीं है। …

  • 8 February

    मोदी की जाति को लेकर राहुल के दावे को भाजपा नेताओं ने बताया झूठ

    भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने बृहस्पतिवार को पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के उस दावे को झूठ करार दिया जिसमें उन्होंने दावा किया था कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्म अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से ताल्लुक रखने वाले परिवार में नहीं हुआ था। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”हर बार की तरह, …

  • 8 February

    द्रमुक, सहयोगियों ने केन्द्र सरकार के खिलाफ दिल्ली में किया विरोध प्रदर्शन

    द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रविड़) और उसके सहयोगी दलों के सांसदों ने काली कमीज पहनकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केन्द्र सरकार के खिलाफ बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के निकट विरोध प्रदर्शन किया। द्रमुक के वरिष्ठ नेता टी आर बालू के नेतृत्व में सांसदों ने तमिलनाडु को अपेक्षित धन आवंटित नहीं …

  • 8 February

    न्यायालय ने आरक्षण के लिए एससी, एसटी में वर्गीकरण करने के राज्य संबंधी अधिकार पर फैसला सुरक्षित रखा

    उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को उस कानूनी सवाल पर अपना आदेश सुरक्षित रख लिया कि क्या किसी राज्य सरकार को दाखिले और सरकारी नौकरियों में आरक्षण देने के लिए अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) में उप-वर्गीकरण करने का अधिकार है। प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ के नेतृत्व वाली सात-न्यायाधीशों की संविधान पीठ ने अटॉर्नी जनरल आर वेंकटरमणी, सॉलिसिटर …

  • 8 February

    सोरेन के खिलाफ जांच:ईडी ने धन शोधन मामले में पूछताछ के लिए कांग्रेस सांसद धीरज साहू को तलब किया

    प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी से जुड़े धनशोधन मामले में पूछताछ के लिए कांग्रेस सांसद धीरज प्रसाद साहू को तलब किया है। अधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। झारखंड से राज्यसभा सदस्य साहू (64) उस समय चर्चा में आए थे जब पिछले साल दिसंबर में आयकर विभाग ने उनके परिवार द्वारा …