लेटेस्ट न्यूज़

December, 2022

  • 10 December

    पंजाब में आठ माह में हुआ 27 हजार करोड़ का पूंजी निवेश: मंत्री अनमोल गगन मान

    अमृतसर (एजेंसी/वार्ता): पंजाब के पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामले, निवेश प्रोत्साहन मंत्री अनमोल गगन मान ने उद्योगपतियों को राज्य में पूंजी निवेश तथा अपने उद्योगों का विस्तार करने के लिए आमंत्रित करते हुए कहा है कि राज्य सरकार न केवल सिंगल विंडो सिस्टम को मजबूत करेगी बल्कि उद्योगपतियों को भी कई प्रकार की सुविधाएं देगी। सुश्री मान ने शनिवार को पीएचडी …

  • 10 December

    बिहार के अररिया में पांच लाख रूपये का स्मैक बरामद, छह लोग गिरफ्तार

    अररिया (एजेंसी/वार्ता): बिहार में अररिया जिले के सिकटी थाना क्षेत्र से पुलिस ने पांच लाख रूपये के स्मैक के साथ छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह ने शनिवार को यहां बताया कि सूचना मिली थी कि मजरख गांव निवासी मोहम्मद शरीफ के घर पर मादक पदार्थों की बिक्री होती है। उसके यहां नेपाल एवं आसपास …

  • 10 December

    युवा, महिला, किसान सहित सभी वर्ग गहलोत सरकार से परेशान-बीजेपी के राजस्थान प्रभारी अरुण सिंह

    जोधपुर (एजेंसी/वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राजस्थान प्रभारी अरुण सिंह ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उसके कुशासन, भ्रष्टाचार, महिला उत्पीड़न, वादा खिलाफी, माफियाराज एवं अराजकता से आमजन परेशान है। सिंह आज यहां जन आक्रोश यात्रा के मौके पर पुराना भाजपा कार्यालय के समीप नुक्कड़ सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा …

  • 10 December

    दुनिया के लिए कौतुहल और आश्चर्य का केंद्र है भारत: योगी आदित्यनाथ

    गोरखपुर (एजेंसी/वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि तेजी से बदलता और विकास के हर क्षेत्र में आगे बढ़ता भारत पूरी दुनिया के लिए कौतुहल और आश्चर्य का केन्द्र हो गया है। योगी ने शनिवार को गोरखपुर में महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के 90वें संस्थापक सप्ताह समारोह के समापन पर आयोजित पारितोषिक वितरण कार्यक्रम की अध्यक्षता …

  • 10 December

    शहीदों के परिजनों की सहायता के लिए प्रतिबद्ध है सरकार: उपराज्यपाल मनोज सिन्हा

    जम्मू (एजेंसी/वार्ता): जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शनिवार को मीरान साहिब स्थित जम्मू-कश्मीर पुलिस पब्लिक स्कूल शहीद पुलिसकर्मियों के बच्चों के लिए डिजिटल कौशल विकास कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस मौके पर सिन्हा ने कहा कि इंडस टावर्स लिमिटेड द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत की गयी पहल प्रदेश पुलिस के बहादुरों को श्रद्धांजलि है जिन्होंने देश …

  • 10 December

    मधु आमेरिया ..लाइफ टाइम मरू रत्न 2022.. से सम्मानित होंगी

    उदयपुर (एजेंसी/वार्ता): मरु पर्यावरण संरक्षण संस्थान (डेको) एवं महिला पीजी महाविद्यालय जोधपुर के संयुक्त तत्वाधान मे लाइफ टाइम मरु रत्न 2022 पुरस्कार से चित्तौड़गढ़ की रुडसेटी राजस्थान की नियंत्रक मधु आमेरिया को सम्मानित किया जाएगा। मरु पर्यावरण संरक्षण संस्थान के अध्यक्ष डॉ एस एल हर्ष ने बताया कि सम्मान समारोह आगामी सात जनवरी को जोधपुर के महिला पी. जी महाविद्यालय …

  • 10 December

    बेबी कुमारी ने कहा था मैं पढ़ना चाहती हूं सीएम सर, 48 घंटे में पूरे परिवार को मिली मदद

    रांची (एजेंसी/वार्ता): झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से पढ़ाई के लिए मदद की गुहार लगाने वाली गढ़वा के तिलदाग पंचायत निवासी बेबी कुमारी एवं उसके पूरे परिवार को सरकार की विभिन्न योजनाओं से आच्छादित कर दिया गया। बेबी कुमारी को सावित्री बाई फूले किशोरी समृद्धि योजना एवं उसकी बहनों को कल्याण विभाग की छात्रवृत्ति योजना, मां ललिता देवी को बकरी …

  • 10 December

    बिहार CM नीतीश कुमार का दावा, जदयू जल्द बनेगी राष्ट्रीय पार्टी

    पटना (एजेंसी/वार्ता): बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कहा कि जनता दल यूनाइटेड(जदयू) की पहचान अब जल्द ही क्षेत्रीय पार्टी से निकलकर राष्ट्रीय पार्टी के रूप में होगी । कुमार ने जदयू के प्रदेश कार्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में पार्टी के राष्ट्रीय परिषद की बैठक में श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के दूसरी बार जदयू के राष्ट्रीय …

  • 10 December

    बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचायेगी भोजपुरी ‘विवाह 3’, अयोध्या में हो रही हैं शूटिंग

    मुंबई (एजेंसी/वार्ता): भोजपुरी सिनेमा के चॉकलेटी हीरो प्रदीप पांडेय चिंटू का कहना है कि उनकी आने वाली फिल्म ‘विवाह 3’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा देगी। प्रदीप पांडे चिंटू इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म विवाह 3 की शूटिंग अयोध्या में कर रहे हैं। इस फिल्म में चिंटू के साथ आम्रपाली दुबे मुख्य भूमिका में नजर आयेंगी। फिल्म के निर्माता …

  • 10 December

    पठान से दीपिका पादुकोण का नया लुक रिलीज, जॉन अब्राहम भी मुख्य भूमिका में हैं

    मुंबई (एजेंसी/वार्ता): बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की आने वाली फिल्म पठान से उनका नया लुक रिलीज कर दिया गया है। यशराज बैनर तले बन रही सिद्धार्थ आनंद निर्देशित पठान में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की मुख्य भूमिका है। इस फिल्म से हाल ही में दीपकिा का पहला लुक जारी किया गया था। इसमें दीपिका पादुकोण को बिकिनी …