लेटेस्ट न्यूज़

December, 2022

  • 1 December

    बुलंदशहर पुलिस ने अंतरराज्यीय चोरों के गिरोह का किया भंडाफोड़, छह गिरफ्तार

    बुलन्दशहर (एजेंसी/वार्ता) उत्तर प्रदेश के जनपद बुलंदशहर पुलिस ने एक अंतरराज्यीय चोर गिरोह के छह शातिर सदस्यों को गिरफ्तार कर चोरी के एक करोड़ 21 लाख रुपए बरामद किये हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि जिले के कस्बा जहांगीराबाद के एक व्यवसाई ने 29नवंर की रात्रि में अपने चालक व एक अन्य व्यक्ति द्वारा कार में रखे …

  • 1 December

    महिला आरक्षण विधेयक पास होने पर महिलाओं ने मनाया जश्न

    देहरादून (एजेंसी/वार्ता) उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को महिला आरक्षण विधेयक पास होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का धन्यवाद करते हुए पार्टी मुख्यालय में जश्न मनाया इस दौरान आभासी तरीके से महिलाओं को संबोधित करते हुए भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने कहा कि यह ऐतिहासिक फैसला महिलाओं के सशक्तिकरण …

  • 1 December

    बीएसएफ के 58 वें स्थापना दिवस पर सीमा चौकियों पर कार्यक्रम आयोजित

    जैसलमेर(एजेंसी/वार्ता) राजस्थान से लगती पाकिस्तान की अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल के 58 वें स्थापना दिवस पर विभिन्न बटालियनों, सेक्टर हैडक्वार्टरों एवं सीमा चौकियों पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। राजस्थान फ्रंटियर के महानिरीक्षक डेविड लालरिनसिंघा के दिशानिर्देश में बटालियनों हैडर्क्वाटरों एवं सेक्टरों में बड़े खाने का आयोजन किया गया। कई रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमांे का आयोजन किया …

  • 1 December

    गढ्ढा मुक्त अभियान की डेडलाइन समाप्त, देवरिया जिले की अधिकांश सड़कें बदहाल

    देवरिया (एजेंसी/वार्ता) उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में शासन द्वारा गढ्ढा मुक्ति अभियान की डेडलाइन समाप्त होने के बाद भी अधिकांश सड़कें क्षतिग्रस्त और गड्ढा युक्त बनी हुई हैं। सूत्रों के अनुसार देवरिया जिले की अधिकांश सड़कें क्षतिग्रस्त और गढ्ढा युक्त बनी हुई हैं। देवरिया से बरांव जाने वाली करीब बीस किलोमीटर की सड़क जर्जर तथा गढ्ढा युक्त बनी हुई …

  • 1 December

    उदयपुर रेलवे पुल ब्लास्ट घटना का खुलासा करने वाले कॉन्स्टेबल को विशेष पदोन्नति

    जयपुर (एजेंसी/वार्ता) राजस्थान के पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा ने उदयपुर जिले में पिछले दिनों हुए रेलवे ओवर ब्रिज में हुए ब्लास्ट की घटना में शामिल अभियुक्तों को पकड़वाने में मुख्य भूमिका निभाने वाले कॉन्स्टेबल पुष्पेंद्र को गैलेंट्री प्रमोशन प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। श्री मिश्रा ने टीम में शामिल तीन आरपीएस को प्रशंसा पत्र एवं 16 पुलिस कर्मियों को …

  • 1 December

    सड़क हादसे मे तीन बाईक सवार युवकों की मौत

    अमरोहा (एजेंसी/वार्ता) उत्तर प्रदेश के अमरोहा में अनियंत्रित तेज रफ्तार बाईक पेड से टकरा जाने से उस पर सवार तीन युवकों की सडक हादसे में मौत हो गई । पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि जनपद बिजनौर के थाना चांदपुर क्षेत्र के गांव सहानिया निवासी सुभाष (38) अपने दोस्तों मुन्नु (43) तथा संदीप उर्फ संजू संग एक ही बाईक …

  • 1 December

    इंटरलॉकिंग-नॉन इंटरलॉकिंग कार्याे से रेल यातायात प्रभावित

    कोटा (एजेंसी/वार्ता) पश्चिमी-मध्य रेलवे के कोटा मंडल में इंटरलॉकिंग-नॉन इंटरलॉकिंग कार्याे के कारण कुछ यात्री गाड़ियों को निरस्त करना पड़ा है जबकि कुछ यात्री गाड़ियां अस्थाई रूप से निरस्त की गई है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि रूठियाई-कोटा सेक्शन लाइन के दोहरीकरण के लिये कोटा मंडल के सालपुरा,केसोली एवं छबड़ा गुगोर स्टेशन पर नौ से 12 दिसम्बर तक प्री नान-इंटरलॉकिंग …

  • 1 December

    उत्तर प्रदेश सरकार ने शुरू किया, मेगा स्वच्छता अभियान

    लखनऊ (एजेंसी/वार्ता) उत्तर प्रदेश के शहरी विकास मंत्री ए के शर्मा ने गुरुवार को राज्य के 75 जिलों के 750 नगर निकायों के लिए 75 घंटे का ‘स्वच्छ भारत मिशन अर्बन’ के तहत एक व्यापक स्वच्छता अभियान की शुरुआत की।श्री शर्मा ने राज्य की राजधानी में हुसैनगंज क्षेत्र में महाराणा प्रताप चौराहा से प्रतिबध 75 जिले, 75 घंटे, 750 नगर …

  • 1 December

    समान नागरिक संहिता लागू होना चाहिए: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

    बड़वानी (एजेंसी/वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि वे इस बात के पक्षधर हैं कि एक समान नागरिक संहिता लागू होना चाहिए और मध्यप्रदेश में इसके लिए कमेटी भी गठित की जा रही है श्री चौहान आज अपरान्ह जिले के सेंधवा विकासखंड के चाचारिया में पेसा जागरूकता सम्मेलन में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा …

  • 1 December

    भारत जोड़ो यात्रा में नजरपुर पड़ाव पर लगाई गांधी चौपाल

    उज्जैन (एजेंसी/वार्ता) भारत जोड़ो यात्रा के मध्यप्रदेश के उज्जैन-आगरमालवा मार्ग पर नजरपुर पड़ाव में गांधी चौपाल में सैकड़ों लोग शामिल हुए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ईश्वर अल्लाह तेरो नाम सबको सन्मति दे भगवान का पाठ करते हुए गांधी विचार, ग्राम स्वराज और स्वावलंबन की चर्चा की। गांधी चौपाल के प्रदेश प्रभारी भूपेन्द्र गुप्ता ने बताया कि चौपाल में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष …